


जमशेदपुर (आदित्यपुर)।
प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से आगामी 3 अगस्त (फ्रेंडशिप डे) को स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में 5वां महा रक्तदान शिविर का आयोजन आदित्यपुर स्थित भगवती एन्क्लेव सामुदायिक भवन में किया जाएगा। शिविर का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के संरक्षण में हो रहा है।
READ MORE :Bahragora: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी, वेतन और सुविधा की कर रहे मांग
सेवा-समर्पण के प्रतीक रहे प्रवीण सिंह
पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह शिविर उनके छोटे भाई स्व. प्रवीण सिंह, जो गरीबों और समाज सेवा के प्रति समर्पित थे, की स्मृति में आयोजित होता है। उनका जीवन जनसेवा के मूल्यों से जुड़ा था।
READ MORE :पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की जारी रिपोर्ट में हमले के लिए जिम्मेदार
रक्तदान से मिलेगा ज़रूरतमंदों को जीवन
उन्होंने कहा कि शिविर में एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अरविंद सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर आगे आकर रक्तदान कर किसी की जान बचाने में सहयोगी बनें।
READ MORE :रेलवे TTE बना नायक, दो बच्चों को घर लौटाने में निभाई अहम भूमिका
लॉटरी योजना से मिलेगा प्रोत्साहन
इस बार रक्तदाताओं के लिए ‘विशेष लॉटरी योजना’ लाई गई है, जिसके तहत सुबह 10 से 1 और दोपहर 2 से समापन तक रक्तदान करने वाले लोगों में से 10-10 रक्तदाताओं को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्देश्य है कि लोग सुरक्षा और सेवा दोनों के प्रति जागरूक बनें।
सम्मान समारोह भी होगा
शिविर में रक्तदाताओं के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, नर्सों और समाजसेवियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।
गणमान्य जन होंगे शामिल
शिविर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक भी भाग लेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकर सिंह, बसंत कुमार, लक्ष्मण साव, अभिषेक कुमार, हरहर सिंह, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, और विनायक सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।



