Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया
    Breaking News

    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे कई मोबाइल फोन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में एक मैसेज था। सायरन बंद हुआ तो मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे कई लोग परेशान हुए, तो कई कन्फ्यूज। हालांकि सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी एनडीएमए ने भेजा था, जो इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है। एनडीएमए ने इमरजेंसी में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई को इस सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया।

    सरकार ने दो दिन पहले ही मैसेज भेजकर लोगों से अपील की थी कि टेस्टिंग वाला मैसेज मिलने पर घबराएं नहीं। शनिवार का मैसेज केवल इमरजेंसी के हालात में चेतावनी देने वाले सिस्टम की जांच के लिए भेजा गया था। देश में ही विकसित किया गया है सचेत सिस्टम
    इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को रियल टाइम अलर्ट देने के लिए सरकारी संस्था सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) ने इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम ‘सचेत’ को विकसित किया है।

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    सचेत नाम का यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (कैप) पर आधारित है। इसे देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव कर दिया गया है। सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से रियल-टाइम अलर्ट
    एनडीएमए ने मोबाइल एसएमएस को सेल ब्रॉडकास्ट (सीबी) तकनीक से जोड़ा है। इससे चुने गए इलाके में एक्टिव सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट मिलेगा।

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल Alert Message on Mobile: The government conducted a trial of emergency mobile alert sounding a siren and then reading out the message. फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया सायरन की आवाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group