Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Amit Shah Announce BJP Manifesto: झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू करेगी भाजपा, जनजातीय समुदाय दायरे से बाहर रखे जाएंगे; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र
    Breaking News

    Amit Shah Announce BJP Manifesto: झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू करेगी भाजपा, जनजातीय समुदाय दायरे से बाहर रखे जाएंगे; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सत्ता में आई तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी, लेकिन जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. शाह ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र- ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए घोषणा की कि राज्य में उद्योगों और खदानों के कारण विस्थापित हुए लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा.

    शाह ने रांची में कहा, ‘हमारी सरकार झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू करेगी, लेकिन जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. (राज्य में) झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार इस झूठ का प्रचार कर रही है कि समान नागरिक संहिता से आदिवासियों के अधिकार और संस्कृति प्रभावित होगी. यह पूरी तरह निराधार है, क्योंकि उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. शाह शनिवार रात राज्य की राजधानी रांची पहुंचे. राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणो में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    सरना धर्म कोड’ के मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा
    शाह ने कहा, ‘यदि भाजपा झारखंड में सत्ता में आती है तो वह ‘सरना धर्म कोड’ के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेगी और उचित निर्णय लेगी. झारखंड में उद्योगों और खदानों के कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा.

    2.87 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
    शाह ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो झारखंड में 2.87 लाख सरकारी नौकरियों सहित रोजगार के पांच लाख अवसर पैदा किए जाएंगे.

    प्रश्न पत्र लीक की सीबीआई जांच कराएंगे
    उन्होंने कहा कि झारखंड में ‘‘प्रश्न पत्र लीक’’ की सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराई जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा.

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    झामुमो पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप
    गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने और अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित करने के लिए कानून लाएगी. उन्होंने दावा किया कि अवैध प्रवासियों से ‘माटी, बेटी, रोटी’ को खतरा है और भाजपा स्थानीय लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगी. उन्होंने झामुमो नीत सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में जनजातीय आबादी घट रही है और जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है.उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और तुष्टीकरण अपने चरम पर है. झारखंड देश का सबसे भ्रष्ट राज्य है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah Announce BJP manifesto: BJP will implement Uniform Civil Code in Jharkhand tribal communities will be kept out of the scope; Union Home Minister Amit Shah issued resolution letter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026

    Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, देहरादून में कर रहा था पढ़ाई, पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था

    February 9, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में शादीशुदा युवक पर नाबालिग लड़की से अवैध संबंध बनाने का आरोप, पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group