Jamshedpur. मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेस में रविवार को विनय सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत, बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन शामिल हुए. राज शेखावत ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष रूप से जांच को निर्णय तक लेकर आए, करणी सेना पूरी संयम के साथ जांच में सहयोग कर रही है. 31 मई तक पूरी रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा किया जाये. अगर परिणाम से सहमत नही हुए तो आगे सीबीआई जांच को लेकर संगठन अपना रुख रखेगी और जरूरत…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 18 मई तक बाधित रहेगा. यह निर्णय रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल और नागपुर मंडल में आवश्यक लाइन ब्लॉक के कारण लिया गया है, जिससे इस अवधि में कुल 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है. इन ट्रेनों में शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस, राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस और हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, नागपुर मंडल की ओर से मुंबई मार्ग की भी 3 प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल और कामाख्या-मुंबई…
Latehar. लातेहार जिले में माओवादियों ने छह वाहन और खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो मशीनों में कथित तौर पर आग लगा दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंदवा पुलिस थाना क्षेत्र के तुरीसत गांव में हुई. बालूमाथ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद रवानी ने बताया कि दो कारों तथा इतने ही ट्रकों सहित छह वाहनों और खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी अभियान भी जारी है.…
Kharagpur.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के छात्रावास के एक कमरे में रविवार को बीटेक (तृतीय वर्ष) के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आसिफ कमर का शव आईआईटी, खड़गपुर परिसर के मदनमोहन मालवीय हॉल स्थित उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. अधिकारी ने उसके दोस्तों और छात्रावास अधीक्षक के हवाले से बताया कि कमर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष का छात्र था और शनिवार रात से उसका दरवाजा अंदर से बंद था. छात्रावास परिसर स्थित पुलिस चौकी को रविवार सुबह सूचना मिली, जिसके…
Bhuvaneshvar. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को भुवनेश्वर पुलिस की विशेष अपराध इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस आयुक्त एस डी सिंह ने बताया कि यह गिरोह मेडिकल कॉलेज में दाखिले दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रकम वसूलता था। गिरोह ने परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने की योजना बनाई थी. नीट यूजी-2025 की परीक्षा रविवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी. पुलिस ने बताया कि…
New Delhi. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की. उन्होंने हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी. इससे पहले, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर के अहम समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया.पिछले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सशस्त्र बलों…
New Delhi.कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय 3,300 से अधिक कंपनियों के नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने की तैयारी कर रहा है. इन कंपनियों से उनका नाम हटाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं. मंत्रालय के पास उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कंपनी पंजीयक (आरओसी) ने कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अप्रैल में इन कंपनियों के नाम हटाने के संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किए है. आंकड़ों से पता चलता है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 3,300 से अधिक कंपनियों को आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाया जाना है. इनमें से 700 से अधिक…
New Delhi. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस साल अब तक कुल 7,698 शिकायतें मिली हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें घरेलू हिंसा, मारपीट और आपराधिक धमकी के मामलों की हैं. आयोग के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू हिंसा की 1,594 शिकायतें दर्ज की गईं जो कुल शिकायतों का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा हैं. इस प्रकार की जनवरी में 367, फरवरी में 390, मार्च में 513, अप्रैल में 322 और मई में अब तक दो शिकायतें मिली हैं. इसके बाद आपराधिक धमकी से जुड़ी शिकायतें रहीं, जिनकी संख्या 989 हैं. इनमें जनवरी में 268, फरवरी में 260, मार्च में 288, अप्रैल में…
New Delhi.भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध के माध्यम से पानी के प्रवाह को रोक दिया है और झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी इसी तरह के कदम उठाने की योजना बना रहा है. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार जलविद्युत बांध और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत बांध भारत को पानी छोड़ने के समय को विनियमित करने की क्षमता देते हैं. भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद दशकों पुरानी संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया.इस…
Jammu.जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ. अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत…
