Medninagar. पलामू जिले में शनिवार को एक वाहन चालक द्वारा 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक अर्थमूवर वाहन का चालक है, जिसकी घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना जिले के बिश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण श्रमिकों के लिए स्थापित एक अस्थायी शिविर के पास हुई. थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया कि घटना उस समय हुई जब लड़की मजदूरों के शिविर के…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शनिवार को शुरुआत की. एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत सामान्य बीमारियों के लिए पांच लाख रुपये तक और गंभीर मामलों के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल सकता है. सोरेन ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार राज्य के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे. अधिवक्ताओं के लिए यह योजना ऐसी ही एक पहल है. अधिकारी ने…
New Delhi. भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हवाई और जमीनी मार्गों के माध्यम से पड़ोसी देश के साथ सभी श्रेणियों के डाक और पार्सल का आदान-प्रदान शनिवार को बंद कर दिया. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. सेवाओं को बंद करने का आदेश डाक विभाग द्वारा जारी किया गया, जो संचार मंत्रालय के अधीन कार्य करता है. पहलगाम हमले के तार ‘सीमा पार’ से जुड़े होने का हवाला देते हुए भारत ने हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया है.…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक बार फिर भारत के कठोर रुख की पुष्टि करते हुए शनिवार को कहा कि देश आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने यह घोषणा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेन्को के साथ चर्चा के बाद की. उन्होंने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा, ‘हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ एवं निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में…
Jamshedpur.एमजीएम अस्पताल में पुराने जर्जर भवन के छज्जे के गिरने से हुई घटना के बाद जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधायक सरयू राय और पूर्णिमा दास साहू घटना स्थल पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए. दोनों विधायकों ने इस घटना के बाद जमशेदपुर के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर लापरवाही और लिपापोती का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन की जर्जर हालत लंबे समय से बनी हुई है. सरयू राय ने कहा कि…
New Delhi. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी. यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के लगभग दस दिन बाद हुआ है. पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है. बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ…
Bhuvaneshvar. एफसी गोवा सुपर कप फुटबॉल खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई जिसने शनिवार को फाइनल में जमशेदपुर एफसी को 3 . 0 से हराकर एएफसी चैम्पियंस लीग दो के प्रारंभिक चरण में भी जगह बना ली . गोवा की टीम के लिये बोरजा हेरेरा ने 23वें और 51वें मिनट में गोल दागे जबकि तीसरा गोल देजान द्राजिक ने 72वें मिनट में किया. एफसी गोवा ने इससे पहले 2019 में सुपर कप जीता था . अब चार साल बाद टीम एएफसी चैम्पियंस लीग दो में लौटेगी . इससे पहले उसने 2021 एएफसी चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में…
Jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया. यहां कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में एक बालकनी का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी, पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब चार बजे यह घटना हुई और कुल 15 लोग मलबे में फंस गए. पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि देर शाम मलबे से दो शव बरामद किए गए और एक अन्य व्यक्ति के अभी भी दबे होने की आशंका है. यह भी पढ़ें :…
Bhuvaneshvar. ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में शनिवार को होने वाले फाइनल में एफसी गोवा से जीत दर्ज कर जमशेदपुर एफसी की कोशिश अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की होगी. फाइनल की विजेता टीम 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग 2 के शुरूआती दौर के लिए भी क्वालीफिकेशन हासिल करेगी. कलिंगा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के लिए यही चीज प्रेरणादायी होगी. पूर्व चैंपियन एफसी गोवा ने 2019 में खिताब जीता था और वह अब दोबारा ट्रॉफी जीतकर महाद्वीपीय फुटबॉल में चार साल की अनुपस्थिति को खत्म करना चाहता है. एशिया में एफसी गोवा पहली बार 2021 एएफसी चैंपियंस लीग ग्रुप…
Mednipur.पलामू जिले के छतरपुर के शाही गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर छतरपुर के डाली गांव में बालू खाली करने के बाद तेज गति से पाटन की ओर जा रहा था डाली से पाटन जाने के रास्ते में शाही गांव के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में चालक प्रवेशी भुइयां ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर…
