Author: News Desk

New Delhi.राष्ट्रव्यापी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सभी नीट-यूजी केंद्रों पर ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई. एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी. स्नातक पाठ्यक्रम के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) चार मई को देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है. शिक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, “परीक्षा के दिन जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी. इस वर्ष अधिकांश केंद्र सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त…

Read More

Chaibasa. चाईबासा के खैनी कारोबारी नितिन प्रकाश के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है. यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है. आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने नितिन प्रकाश के खैनी और अन्य व्यवसायों से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है.यह छापेमारी पिछले 24 घंटों से भी अधिक समय से चल रही है. इस क्रम में अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जब्ती की जा चुकी है. आयकर विभाग को झारखंड खैनी, चावल मिलों और आदित्यपुर में स्थित बेसन-सत्तू की फैक्ट्रियों में किए गए निवेश से संबंधित कुछ…

Read More

New Delhi.पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई. इस निर्णय से पाकिस्तान से भारत में माल की सभी आवक पूरी तरह से रुक जाएगी। भारत का पाकिस्तान को पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी तक निर्यात 44.76 करोड़ डॉलर था, जबकि आयात मात्र 4.2 लाख डॉलर था. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने दो मई को एक अधिसूचना में कहा…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने नीट-यूजी 2024 में कदाचार में संलिप्त पाए गए 26 एमबीबीएस छात्रों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है और प्रवेश परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 14 छात्रों का प्रवेश रद्द कर दिया है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अखिल भारतीय परीक्षा है जिसमें देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार भाग लेते हैं. नीट यूजी 2024 परीक्षापत्र लीक मामले में कई एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अनुचित साधनों के…

Read More

Islamabad. पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है. पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच यह परीक्षण की है. सेना ने एक बयान में कहा, ‘इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली तथा उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था. सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण ‘अभ्यास इंडस’ का…

Read More

Ranchi. वामदलों ने देशव्यापी कार्रवाई के समर्थन में झारखंड के अंदर भी दो घंटे का चक्का जाम का किया एलान किया है. विरोध की यह कार्रवाई मजदूरों और किसानों की समस्या को लेकर है. 20 मई को बड़ी संख्या में मजदूर और किसान विभिन्न संगठनों के बैनर तले सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए अपनी गिरफ्तारी देंगे. चक्का-जाम के दौरान राज्य में और यहां से बाहर जाने वाले खनिजों सहित अन्य उत्पादों को रोकने की कार्रवाई की जायेगी. इसे लेकर शुक्रवार को वामदलों की संयुक्त बैठक भाकपा राज्य कार्यालय में बुलाई गयी, जिसमें वामदलों के…

Read More

New Delhi. भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सहित वैश्विक बहुपक्षीय एजेंसियों से पाकिस्तान को दिए जाने वाले ऋण और अनुदान की समीक्षा करने के लिए कहेगा. सरकारी सूत्र ने कहा, ”हम सभी बहुपक्षीय एजेंसियों से पाकिस्तान को दिए जाने वाले ऋण और सहायता की समीक्षा करने के लिए कहेंगे. पिछले महीने पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद भारत पड़ोसी देश को कूटनीतिक रूप से घेरना चाहता है. एजेंसियों ने पहलगाम में हुए नरसंहार के पीछे तीन पाकिस्तानी नागरिकों सहित पांच आतंकवादियों की पहचान की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान को विश्व शांति और सुरक्षा…

Read More

New Delhi.स्मार्टफोन और टैबलेट की मरम्मत में उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार द्वारा गठित एक समिति ने सिफारिश की है कि मूल उपकरण निर्माता इस उत्पाद श्रेणी में मरम्मत क्षमता सूचकांक की खुद घोषणा करें, ताकि ग्राहकों को इस बारे में पूरी जानकारी मिल सके. समिति के सुझावों के अनुसार विनिर्माताओं को इस सूचकांक पर उपकरणों को रेटिंग देनी होगी. इससे पता चलेगा कि उपकरण के खराब होने पर उसकी मरम्मत की संभावना कितनी है. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में मरम्मत क्षमता…

Read More

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की प्रमाणिकता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘‘ऑक्सीजन’’ मुहैया करा रही है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बाहर से यह कांग्रेस कार्यसमिति है, लेकिन भीतर से यह पाकिस्तान कार्यसमिति की तरह काम करती है. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस में यह चलन बन गया है कि इसके प्रस्ताव एवं इसका नेतृत्व किसी…

Read More

Panji.उत्तरी गोवा के एक मंदिर में शनिवार तड़के एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पणजी से लगभग 40 किलोमीटर दूर शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में तड़के करीब तीन बजे हुई. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भगदड़ की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की घोषणा की. पुलिस ने बताया कि हजारों श्रद्धालु वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए मंदिर की संकरी गलियों में उमड़ पड़े और इसी दौरान…

Read More