Author: News Desk

New Delhi. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया. यह कदम जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच उठाया गया है. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारत में चैनल को खोलने पर संदेश आ रहा है, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है. सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया…

Read More

New Delhi. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पार के प्रभावशाली लोगों पर अपनी डिजिटल कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और वसीम अकरम सहित मौजूदा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए. प्रतिबंधित अकाउंट की सूची में टेस्ट कप्तान शान मसूद, तेज गेंदबाज हसन अली और नसीम शाह, बल्लेबाज इमाम-उल-हक, ऑलराउंडर शादाब खान और पूर्व स्टार शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं. इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान का अकाउंट भी अब भारत में खोला नहीं जा सकता है. भारत से अपने इंस्टाग्राम…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में भारत में लगातार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के वास्ते दृढ़ता से काम करने का आग्रह किया. कांग्रेस ने देश के सबसे अधिक सुरक्षा वाले क्षेत्रों में से एक में सुरक्षा और खुफिया जानकारी में ‘गंभीर चूक’ के लिए समयबद्ध जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया. विपक्षी दल ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा पारित एक प्रस्ताव में ये बातें कहीं. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा महासचिव जयराम…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के एक करीबी सहयोगी ने कहा है कि यदि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर हमला करता है तो ढाका को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए. यूनुस सरकार ने शुक्रवार को मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) ए.एल.एम. फजलुर रहमान द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया. मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में रहमान ने लिखा, ‘‘अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो बांग्लादेश को पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए.’’…

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा थानाक्षेत्र के भुईयांडीह कल्याण नगर में शुक्रवार को एक घर के कमरे में युवक की लाश मिली. युवक के शरीर से खून निकल रहा था. कमरे में चारों तरफ खून के छींटे मिले हैं. घटना के वक्त घर में युवक की पत्नी भी थी पर उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है. दरवाजा भी अंदर से बंद था. वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने कहा-उन्हें भाई की पत्नी पर शक है. यह हत्या है, कोई दुर्घटना नहीं. मृतक की पहचान छवि लोहार के रूप में हुई है. छवि की रूबी लोहार से 2013 में शादी हुई…

Read More

Chaibasa. चाईबासा के खैनी कारोबारी नितिन प्रकाश के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप है. आयकर विभाग की दो टीमें शुक्रवार दोपहर एक साथ चाईबासा पहुंचीं. इसके बाद दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर में छापेमारी की जा रही है. दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है. शुक्रवार को देर रात तक कार्रवाई जारी थी. आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस बल के साथ अभियान चला रहे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, आइईडी, एवं नक्सलियों के दैनंदिन प्रयोग के सामान जब्त किये हैं. सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से वहीं नष्ट करा दिया है. सुरक्षा बलों ने अपना नक्सली विरोधी अभियान अभी जारी रखने की घोषणा की है.पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना के बामेबासा और गौबुरु जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं. इसी आलोक में शुक्रवार को…

Read More

Sahjhanpur. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को दोपहर में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के 3.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर अपनी बहुप्रतीक्षित लैंड एंड गो’ ड्रिल (विमानों का आगमन और प्रस्थान) की, जो देश की रक्षा तैयारियों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर साबित हुई. इस एक्सप्रेस वे की खासियत यह है कि यह लड़ाकू विमानों को दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करता है. अपनी इस अनूठी क्षमता के कारण यह देश में इस तरह की पहली हवाई पट्टी बन गई है. अब तक लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इसी…

Read More

Bhuvaneshvar. नेपाल ने ओडिशा के भुवनेश्वर एक प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ने वाली अपने यहां की एक छात्रा की मौत की जांच के लिए कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है. हिमालयी देश के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. नेपाली मूल की 18 वर्षीय छात्रा का शव बृहस्पतिवार को कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के छात्रावास स्थित उसके कमरे में बरामद किया गया. वह यहां बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी. इसी संस्थान की एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने 16 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और इसके करीब ढाई महीने बाद यह घटना हुई…

Read More

New Delhi.आयकर विभाग ने कारोबार या पेशे से आय वाले व्यक्तियों और अविभाजित हिंदू परिवारों (एचयूएफ) के लिए आईटीआर फॉर्म-तीन को अधिसूचित किया है. कर विभाग ने बृहस्पतिवार को एक्स पर लिखा कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-तीन को 30 अप्रैल को अधिसूचित किया गया है. आईटीआर-तीन उन व्यक्तियों और एचयूएफ द्वारा दाखिल किया जाता है जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से होती है. ‘अनुसूची एएल’ के तहत संपत्ति और देनदारियों की जानकारी देने के लिए सीमा 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है. इससे मध्यम आय वाले करदाताओं पर खुलासे का बोझ कम…

Read More