PM Modi In Waves Summit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में WAVES 2025 (विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन) का उद्घाटन किया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है. Waves समिट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे पास बहुत कुछ है. इसलिए मैं कहता हूं कि यही समय है, सही समय है. ये क्रिएट इन इंडिया क्रिएट फॉर द वर्ल्ड के लिए सही समय है. आज जब दुनिया स्टोरी टैलिंग के लिए नए तरीके खोज रही है तब…
Author: News Desk
जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तान के कई कलाकारों को बैन कर दिया गया है. भारत सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पहले पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को भारत में बैन किया गया, फिर पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम को भी बैन कर दिया है. वहीं, अब इसपर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) का एक कथित पोस्ट सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि हानिया आमिर (Hania Aamir) ने अपने इस पोस्ट में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर की आलोचना किया है. एक्ट्रेस ने…
SC On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इनकार कर दिया है. देश के शीर्ष न्यायालय ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है. इसपर सुनवाई नहीं की जा सकती है. यह समय देश और सेना के साथ खड़े होने का है. सुनवाई करने से सेना का मनोबल गिर सकता है. लिहाजा याचिका को खारिज किया जाता है. बता दें, याचिका दाखिल कर पहलगाम हमले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन की मांग की गई…
Vinay Narwal Wife Himanshi On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के नेवी अधिकारी विनय नरवाल का आज (1 मई) जन्मदिन है. इस मौके पर इनकी पत्नी हिमांशी और बहन सृष्टि ने हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. हिमांशी ने कहा, “मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है. उन्होंने कहा, “लोग मुसलमानों (Muslims) या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते हैं. हम शांति चाहते हैं. दरअसल शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर आज उनके परिवार की तरफ से ब्ल्ड डोनेशन…
India-Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) को 8 दिन बीतने के बाद भारत और पाकिस्तान में टेंशन बढ़ गया है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जंगी जहाजों को अलर्ट पर रख दिया है. वहीं पाकिस्तान की सीमा से लगे अरब सागर में नौसेना ने एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की. वहीं गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड की भी तैनाती की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन नेवी ने अरब सागर में प्रैक्टिस की. वॉरशिप को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है. पिछले कुछ दिनों में अरब सागर में…
दिल्ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य में कार्यरत श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन करेगी. इसके अलावा, भीषण गर्मी के दौरान श्रमिकों के आराम के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा, जिसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए 3000 वाटर कूलर लगाने की योजना की भी जानकारी दी. दिल्ली के करोल बाग में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर…
भोपाल. मध्य प्रदेश केभोपाल में सामने आए लव जिहाद, रेप ब्लैकमेलिंग के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. फरहान अली, साहिल और साद जैसे अपराधियों ने हिंदू नाम अपनाकर कॉलेज छात्राओं को प्रेमजाल में फँसाया, उनके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर शोषण का घिनौना खेल खेला. पुलिस ने समय रहते इन दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना ने समाज को झकझोर दिया. वहीं इसके विरोध में अब कल शुक्रवार 2 मई को महिलाएं मैदान पर उतरेंगी. भोपाल में एक साथ 25 स्थानों पर लोग इक्क्ठा होंगे. सभी स्थानों पर लव जिहाद के खिलाफ आवाज…
पटना. बिहार में बेतहाशा रूप बढ़ते अपराधिक घटनाओं की फेहरिस्त एक एक और घटना जुट गई. जहां राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है.बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करते हुए सनसनी फैला दी. मौके वरदाद पर पुलिस और SFL की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर इस सनसनी खेज हत्या की मामले की गहन रूप से जांच में जुटी है. युवक की हत्या का सुराग अभी पता नहीं चल सका है. वहीं डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की पुलिस जांच…
Bihar News: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत में एक नोटरी अधिवक्ता के घर से लगभग ढाई लाख रुपये के फर्जी स्टाम्प पेपर बरामद होने और अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस घटना ने उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिन्होंने इस अधिवक्ता से शपथ पत्र बनवाए या स्टांप खरीदे. लोग अब अपने कागजातों की वैधता को लेकर परेशान हैं और यह सवाल उठ रहा है कि उनके दस्तावेजों का क्या होगा? ग्रामीण इस बात से है चिंतित फर्जी स्टाम्प के जरिए शपथ पत्र और अन्य सरकारी कार्यों में उपयोग की खबरों ने आम लोगों…
Ahmadabad.अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं। दाम में यह वृद्धि बृहस्पतिवार से लागू होगी. लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की. एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के…
