Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिलों में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ेगी. मई माह में जहां पलामू,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है. मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई माह के दूसरे हफ्ते से अत्यधिक गर्मी पड़ने की बात कही है. हालांकि राज्य के कई इलाकों में दो-तीन मई तक काल बैसाखी के प्रभाव से गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे सम्बंधित इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी.
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की नियुक्ति को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पिछले दो दिनों से बिना किसी स्थायी डीजीपी के राज्य की कानून व्यवस्था संचालित हो रही है. उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को डीजीपी अनुराग गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन अब तक नए डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है, जो राज्य की प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है. मरांडी ने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता को नियमों के…
Jharkhand: 6 मई को कांग्रेस की रांची में संविधान बचाओ रैली, शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम हेमंत से मिले प्रदेश अध्यक्ष Ranchi. झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति की शुक्रवार को अहम बैठक हुई. बैठक के दौरान कई नेता शामिल रहे. इस दौरान सर्वसम्मति से झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति की गठन किया गया. इस समिति में कुल 12 नेताओं को जगह मिली है. झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, कांग्रेस कोटे के चार मंत्री, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुच्चु समेत कई लोग…
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं. आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. दो हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि तीस अप्रैल, 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में दो हजार रुपये के कुल 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं. उन्नीस मई, 2023…
Bhuvaneshvar. एफसी गोवा की टीम का लक्ष्य शनिवार को यहां होने वाले फाइनल में खिताब जीतकर दो बार सुपर कप अपने नाम करने वाली पहली टीम बनने पर होगा जबकि जमशेदपुर एफसी की कोशिश भी इसमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की होगी. फाइनल की विजेता टीम 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग 2 के शुरूआती दौर के लिए भी क्वालीफिकेशन हासिल करेगी. कलिंगा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के लिए यही चीज प्रेरणादायी होगी. पूर्व चैंपियन एफसी गोवा ने 2019 में खिताब जीता था और वह अब दोबारा ट्रॉफी जीतकर महाद्वीपीय फुटबॉल में चार साल की अनुपस्थिति को खत्म…
Tiruanntapuram. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की मौजूदगी में विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के मौके पर उनकी (दोनों नेताओं की) मौजूदगी से कई लोगों की ‘रातों की नींद उड़ जाएगी. मोदी ने विजयन को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का ‘स्तंभ’ भी बताया.प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद विजयन और थरूर से कहा कि उद्घाटन समारोह में उनकी मौजूदगी कई लोगों की ‘रातों की नींद हराम’ कर देगी. हालांकि, उनके भाषण का अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद…
Jamshedpur. साकची के आम बगान मैदान में आयोजित ’तहफ्फुज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस’ में देशभर के नेताओं ने नए वक्फ कानून को संविधान विरोधी करार दिया. केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की. गुरुवार देर रात तक आयोजित कार्यक्रम में एलान किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी. कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य फौजिया तहसीन खान, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और बिहार के काराकाट से सांसद राजा राम सिंह कुशवाहा ने नए वक्फ कानून की जमकर आलोचना की. फौजिया तहसीन ने कहा कि वक्फ बाय यूजर…
Ranchi. पलामू में तैनात 2018 बैच के दारोगा (सब इंस्पेक्टर) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया. इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है. बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी. एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी. धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में एक सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की कथित तौर पर माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात महुआडांर थाना क्षेत्र के ओरसा गांव में हुई. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली कई मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीत होता है कि हत्या माओवादियों ने की है. पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अयूब…
दिल्ली. मई महीने की शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मई की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना है. उत्तराखंड में इस दौरान तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. 1 से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं…
