Jamshedpur.गोलमुरी थाना की पुलिस ने टिनप्लेट में नशे में धुत कार सवारों द्वारा स्कूटी सवार युवक मनदीप सिंह की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह दो माह से फरार था. 1 फरवरी 2025 को बलवीर सिंह, अवतार सिंह और नवदीप सिंह ने चाकू घोंपकर मनदीप सिंह की हत्या कर दी थी. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या मामले में टिनप्लेट बनास रोड क्वार्टर सख्या एलफोर / 29 निवासी 60 वर्षीय अवतार सिंह और उसके पुत्र नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया था. वह गोलमुरी थाना क्षेत्र बिरसानगर जोन नंबर सात का…
Author: News Desk
Jamahedpur. जमशेदपुर में हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है. हर दिन कोई न कोई जख्मी हो रहा है. ऐसे में लोगों की जान को भी खतरा है. एक बार फिर लापरवाही का मामला बिरसानगर से आया है. यहां ट्रैफिक पुलिस कुंआ मैदान में हनुमान मंदिर चौक के पास हेलमेट चेकिंग कर रही थी, तभी स्कूटी से एक महिला अपनी बेटी के साथ बारीडीह की तरफ जा रही थी. आरोप है कि अचानक ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के सामने आ गयी, तो महिला अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठी और मां बेटी सड़क पर…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम में नये जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को योगदान देकर अपना कार्यभार संभाला. इधर न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय एजीडे-2 न्यायाधीश के पट्टेदार से जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश का चार्ज लिया. इसी तरह जिला में एडिशनल फैमिली जिला जज के रिक्त पद पर न्यायाधीश धीरज कुमार ने योगदान देकर कार्यभार संभाला. इधर जिला में नये जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और एडिशनल फैमिली जज धीरज कुमार को दर्जनों अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
Ranchi.सीएम हेमंत सोरेन 10 दिन के विदेश दौरे के बाद राजधानी रांची लौट गये हैं. बता दें कि झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन के दौरे पर था. यह दौरा झारखंड में माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो प्रोसेसिंग, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
Ranchi. नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य में पिछड़े वर्गों के आरक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे का काम पूरा कर लिया है. सर्वे का यह कार्य पांच प्रपत्र में तैयार किया गया है. अब इस सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन पिछड़ा वर्ग आयोग करायेगा. इसके लिए एजेंसी का चयन किया जाना है. बुधवार को इस संबंध में आयोग द्वारा इच्छा की अभिव्यक्ति जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि चयनित एजेंसी जिलों से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी. यह रिपोर्ट 45 दिनों में तैयार करनी होगी. एजेंसी चयन की यह प्रक्रिया तकनीकी व…
New Delhi.भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी एयरलाइंस की उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों के साथ-साथ पाकिस्तानी एयरलाइंस और ऑपरेटरों द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या पट्टे पर दिए गए विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र उपलब्ध नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पाकिस्तान के सैन्य विमानों पर भी लागू होगा. इस संबंध में बुधवार शाम को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) जारी किया, जो 23 मई…
New Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रगति बैठक के 46वें संस्करण की अध्यक्षता करते हुए देश भर में करीब 90,000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ विकास परियोजनाओं की समीक्षा की. आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित शिकायत निवारण की भी समीक्षा की और सभी मंत्रालयों तथा विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लाभार्थियों की पहचान सख्ती से बायोमेट्रिक्स आधारित आधार प्रमाणीकरण या सत्यापन के माध्यम से की जाए. प्रगति अग्र सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक बहु-मॉडल मंच है. बयान के…
New Delhi. भाजपा नीत सरकार की अगली जनगणना में जाति आधारित गणना की आश्चर्यजनक घोषणा ने चुनावी राजनीति की प्रतिस्पर्धा की ओर राष्ट्रीय ध्यान आकृष्ट किया है और सत्तारूढ़ गठबंधन को उम्मीद है कि इससे विपक्ष के एक प्रमुख मुद्दे को कमजोर किया जा सकेगा. बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे हिन्दी पट्टी के राज्यों में ओबीसी-समर्थक राजनीति का नवीनतम उदाहरण जाति आधारित गणना की मांग जोर पकड़ रही है, जहां दोनों ही राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत हैं और कांग्रेस अपने प्रभाव वाले राज्यों में इसे मुख्यधारा में ला रही है. भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि यह निर्णय उनके…
Noida.पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान वापस भेजे जाने की आशंका का सामना कर रही सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि उनके साथ दया दिखाई जानी चाहिए, क्योंकि वह भारत की बहू हैं. सीमा पहले से ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शादीशुदा थी और 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी, ताकि वह एक भारतीय व्यक्ति से शादी कर सके. केंद्र द्वारा आतंकी हमले के जवाब में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को महीना खत्म होने से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद वह नए सिरे से…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनगणना में जातिगत गणना को भी शामिल करने के केंद्र के फैसले का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश में विकास को और गति मिलेगी. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र के फैसले को समाजवादियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की जीत बताया. कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है. जाति जनगणना कराने की हमलोगों की मांग पुरानी है। यह बेहद खुशी की बात है कि केन्द्र सरकार…
