Author: News Desk

New Delhi. खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बिहार कैडर की 1989 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी चतुर्वेदी बृहस्पतिवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ लेंगी. वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाली थीं. यूपीएससी सदस्य की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है। चतुर्वेदी ने केंद्र और अपने राज्य कैडर बिहार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है. यूपीएससी आईएएस, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का बुधवार को समर्थन किया और यह भी कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह कब तक होगा तथा किस प्रकार से होगा. सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा. राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिये गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है, लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है.…

Read More

Kanpur. लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि इस हमले के पीछे कहीं न कहीं सुरक्षा सम्बन्धी चूक हुई है और अगर केंद्र में उनकी सरकार होती तो ‘फैसला’ हो चुका होता. राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. कांग्रेस नेता ने कहा, इस दुखद घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों…

Read More

Ranchi. झारखंड राज्य बिजली विनियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने बुधवार को राज्य में बिजली दरों में 6.34 प्रतिशत की वृद्धि की. नई दरों के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये की जगह अब 6.70 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा. इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये की जगह 6.85 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा. जेएसईआरसी के सदस्य महेंद्र प्रसाद ने कहा कि संशोधित दर एक मई से लागू होगी. ग्रामीण बिजली दर में 40 पैसे और शहरी दर में 20 पैसे की वृद्धि की गई है. उन्होंने कहा, शुल्क वृद्धि में प्रति माह 200…

Read More

कांग्रेस पार्टी पहलगाम हमले पर अपने रुख को लेकर असमंजस में दिखाई दे रही है. पिछले सप्ताह में दो बार पार्टी को अपने नेताओं के लिए निर्देश जारी करने पड़े, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी बैकफुट पर आ गई है. पहलगाम हमले पर नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें कहा गया कि केवल अधिकृत नेता ही बयान देंगे, और निर्देशों का पालन न करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इसके अलावा, कांग्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक…

Read More

Alok Joshi NSAB New Chairman: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के चल रहे तनाव के बीच मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में व्यापक बदलाव किया है. पीएम मोदी ने पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board) का नया चेयरमैन बनाया है. यह नियुक्ति भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड अब सात सदस्यों का होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं. बोर्ड में तीन सैन्य पृष्ठभूमि के सेवानिवृत्त अधिकारी, दो भारतीय पुलिस सेवा…

Read More

Chinmoy Krishna Das: बांग्लादेश (Bangladesh) के हिंदू संत चिन्मय दास को जमानत मिल गई है. ढाका हाईकोर्ट ने जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को बुधवार को जमानत दे दी. चिन्मय दास पिछले 5 महीनों से देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद हैं. चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने 23 अप्रैल को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद भी चिन्मय दास की रिहाई कब तक होगा यह तय नहीं है. बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने चिन्मय दास के वकील के हवाले से बताया है कि अभी चिन्मय की…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा. राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है. वैष्णव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने राजनीतिक कारणों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराया गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि आगामी अखिल भारतीय जनगणना प्रक्रिया में जातिगत गणना को…

Read More

New Delhi. घरेलू स्टेनलेस स्टील उद्योग ने स्थानीय विनिर्माताओं के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार से सुरक्षात्मक शुल्क जैसे कदम उठाने का आग्रह किया है. भारतीय स्टेनलेस स्टील विकास संघ (आईएसएसडीए) ने तैयार स्टील के बढ़ते आयात को भारतीय उद्योग के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि उच्च लागत और बाजार की अस्थिरता से जूझ रहे स्थानीय उत्पादकों को अब सस्ते आयात से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. उद्योग निकाय के अध्यक्ष राजमणि कृष्णमूर्ति ने इस स्थिति से निपटने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. इसमें आयात…

Read More

New Delhi. आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर फॉर्म एक और चार को अधिसूचित किया है। इसे 50 लाख रुपये तक की कुल आय वाले व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जा सकता है. अब एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पाने वाले व्यक्ति भी आईटीआर-1 दाखिल कर सकते हैं। पहले ऐसे लोगों को आईटीआर-2 दाखिल करना होता था. अधिसूचना के अनुसार, 50 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्ति, एचयूएफ, कंपनियां और वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में व्यवसाय से तथा अन्य पेशेवर अर्जित आय के लिए आईटीआर दाखिल करना…

Read More