Latehar.झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुए समूह ‘तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के नाम पर ठेकेदारों और एनटीपीसी अधिकारियों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर, प्रतिबंधित टीएसपीसी के नाम पर ठेकेदारों और एनटीपीसी अधिकारियों से पैसों की मांग की थी. लातेहार के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद रवानी ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग 28 अप्रैल को आरा गांव के जंगल के…
Author: News Desk
Newyork.भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दोनों देशों से ‘‘संघर्ष को और नहीं बढ़ाने’’ का आग्रह किया है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस संबंध में ‘‘आज या कल’’ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने वाले हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका ‘कश्मीर की स्थिति के बारे में’ भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है. ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आज या कल पाकिस्तान और भारत के…
Jammu. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका ‘माकूल जवाब’ दिया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर और राजौरी जिले के सुंदरबनी एवं नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की सूचना मिली. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच लगातार छठी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन…
Kolakata.मध्य कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को आग लगने की इस घटना में 13 अन्य घायल भी हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने 15 अक्टूबर को कहा,‘‘कोलकाता में आग लगने की घटना में…
Jamshedpur. ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (CISCE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए जिसमें लड़किया लड़कों से फिर आगे रहीं. कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है. इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है. जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की छात्रा सांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. सांभवी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कंट्री टॉपर होने का गौरव प्राप्त…
कार्यस्थल पर सेक्सुअल हैरासमेंट में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका अहम : Ms. Vasudha जमशेदपुर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में आज POSH (Prevention of Sexual Harassment) विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम Jamshedpur Management Association की ओर से यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. सेमिनार की मुख्य वक्ता रहीं Ms. Vasudha Mohanka, जो XLRI जमशेदपुर और TISS मुंबई की पूर्व छात्रा हैं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखती हैं. अपने व्यावसायिक अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर उन्होंने…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की पूरी अभियानगत छूट है. मोदी ने यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह टिप्पणी की. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है’ सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों की क्षमता में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया.…
New Delhi. ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (सीआईएससीई) बुधवार को अपराह्न 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगी. सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुएल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इमैनुएल ने कहा कि उम्मीदवार और हितधारक सीआईएससीई वेबसाइट या बोर्ड के करियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं. परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं. कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12 वीं (आईएससी) के लिए सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी.
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने और अंचल अधिकारी को उनके कक्ष में बंद करने के आरोप में कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तिसरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय के बाहर हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी और एक प्रखंड विकास अधिकारी घायल हो गए. खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद 14 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया…
Digha. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में समुद्र तट पर स्थित पर्यटन शहर दीघा में नवनिर्मित ‘जगन्नाथ धाम’ में मंगलवार शाम होने वाले ‘महायज्ञ’ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस अनुष्ठान में हिस्सा लेंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दीघा में नवनिर्मित ‘जगन्नाथ धाम’ पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति है. इसका बुधवार को ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर उद्घाटन किया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री मंदिर में होने वाले ‘महायज्ञ’ में शामिल होंगी. इस दौरान कई अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. एक अन्य अधिकारी ने…
