Author: News Desk

Kalburgi. कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए स्थापित एक परीक्षा केंद्र के समक्ष ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और समुदाय के कुछ छात्रों को ‘जनेऊ’ उतारने के लिए कहने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की. यह घटना 16 अप्रैल को इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान हुई ऐसी ही एक घटना के तुरंत बाद हुई है. उस दिन भी ब्राह्मण अभ्यर्थियों के जनेऊ उतारवा दिये गए थे. घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज…

Read More

New Delhi. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह में सुधार की रणनीति के तहत अग्रिम कर जमा करने वाले शीर्ष करदाताओं पर ‘बारीकी से’ नजर रखने और छूट एवं कटौती के फर्जी दावों की पहचान करने का निर्देश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विभाग के लिए नीति बनाने वाली इकाई सीबीडीटी ने हाल ही में 2025-26 के लिए केंद्रीय कार्ययोजना (सीएपी) जारी की है, जो राजस्व संग्रह कार्य के संबंध में विभाग के लिए ‘प्रमुख प्रदर्शन क्षेत्रों’ को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शक के रूप…

Read More

Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह मई को यहां पार्टी की ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. यह रैली रांची के पुराने विधानसभा मैदान में पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे होगी. कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि खरगे रांची में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वह पहली बार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भाग लेंगे. शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पार्टी की विस्तारित समिति की बैठक में भी हिस्सा…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने तीन न्यायाधीशों की पीठ का पुनर्गठन किया है, जो यह तय करेगी कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों को बरकरार रखने वाले उसके 2022 के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत है या नहीं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पुनर्गठित पीठ 2022 के फैसले पर पुनर्विचार के अनुरोध वाली याचिकाओं पर विचार करेगी. मामले की सुनवाई सात मई को होगी. इससे पहले, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ मामले की सुनवाई…

Read More

New Delhi. पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ लगी भारतीय सीमा की चौकसी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 16 और बटालियन गठित करने के लिए सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने वाली है, जिसमें करीब 17,000 जवान होंगे तथा पश्चिमी और पूर्वी कमान के लिए दो अग्रिम मुख्यालय स्थापित किए जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. एक बार मंजूरी मिल जाने पर यह बीएसएफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिसने पिछले वर्ष बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ हो जाने के बाद पूर्वी मोर्चे पर तथा…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कहा है कि उनकी पार्टी ने अतीत में बहुत सी ‘गलतियां’ उस वक्त कीं जब वह पार्टी में नहीं थे, लेकिन पार्टी ने अपने इतिहास में जो कुछ भी गलत किया है, उसकी जिम्मेदारी वह सहर्ष स्वीकारते हैं. उनका यह भी कहना है कि अतीत में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1980 के दशक में जो हुआ वह गलत था. राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बीते 21 अप्रैल को अमेरिका में ब्राउन विश्वविद्यालय के ‘वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स’…

Read More

Sahibgunj. साहिबगंज जिले में रविवार की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक की हत्या कर दी गयी. दो नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में घुसकर संजीव कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू कुमार गुप्ता को गोली मार दी. यह घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है. दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे. उन्होंने ग्राहक बनकर पहले पंखा दिखाने को कहा. इस दौरान एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकाली और काउंटर पर बैठे संजीव कुमार गुप्ता के सीने में सटाकर गोली चला दी. गोली लगते ही संजीव कुमार कुर्सी से उठे और दुकान के गेट पर आकर गिर…

Read More

Ranchi.प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर कड़ा प्रहार किया है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया है. मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधित किया गया, जिनमें अधिकांश संशोधन सत्ता में बने रहने और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किये गये. उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के कुछ समय बाद ही पहला संशोधन पंडित नेहरू ने कराया, जिससे अनुच्छेद 19(1)(ए)…

Read More

Kiriburu. पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र अंतर्गत लेम्ब्रे गांव में बिजली के पोल से फैली करंट की चपेट में आकर 12 भेड़ों की मौत का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव में गुरुवार देर रात जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तो खंभे पर लगे इंसुलेटर के टूटने से करंट जमीन में फैल गयी. तेज़ आंधी और बारिश के कारण जमीन भीगी हुई थी, जिससे करंट ने पास में बैठी दर्जनों भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही…

Read More

Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बारिश की वजह से मई का पहला हफ्ता राहत भरा रहा. यह स्थिति 7 मई तक रहेगी, पर आठ मई के बाद तापमान में पांच- सात डिग्री की वृद्धि होगी. तापमान में वृद्धि से राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पड़ेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मई माह में गर्मी पिक पर रहती है. इससे तापमान भी उच्चतम स्तर पर रहता है. हालांकि उन्होंने राज्य भर में लू चलने की आशंका से इंकार किया है. वहीं रविवार को जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में…

Read More