Author: News Desk

Bhuvaneshvar. पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के दीघा में स्थित एक मंदिर में मूर्तियां बनाने में 12वीं सदी के मंदिर की अतिरिक्त पवित्र लकड़ी के कथित इस्तेमाल को लेकर एक वरिष्ठ सेवादार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दैतापति निजोग के सचिव और वरिष्ठ सेवादार रामकृष्ण दासमहापात्र को इस आरोप में नोटिस जारी किया गया है कि उनके विरोधाभासी बयानों से भगवान जगन्नाथ के अनेक श्रद्धालुओं और उपासकों के मन में भ्रम उत्पन्न हुआ” और मंदिर…

Read More

New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली में पांच सितारा होटल से मामूली झड़प के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.  पूर्व विधायक छौक्कर (61) फरार थे। उन्हें रविवार रात नौ बजे के बाद मध्य दिल्ली के शांगरी-ला होटल के ‘ग्रेप्पा बार’ से हिरासत में लिया गया. ईडी अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि छौक्कर कुछ लोगों के साथ होटल के बार में मौजूद है. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूब चैनल ‘4पीएम’ पर रोक लगाने के आदेश को रद्द करने के अनुरोध वाली वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जतायी और केंद्र तथा अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा. यूट्यूब चैनल संचालित करने वाले संजय शर्मा द्वारा दायर याचिका में केंद्र को चैनल को ब्लॉक करने के कारणों और रिकॉर्ड (यदि कोई हो) के साथ ब्लॉक करने से जुड़ा आदेश पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.…

Read More

New Delhi.‘प्रिंट’, ‘डिजिटल’, प्रसारण और फोटो पत्रकारिता में प्रभावशाली खबरों के लिए पांच पत्रकारों को दानिश सिद्दीकी पत्रकारिता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया.‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी)’ में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार दिवंगत दानिश सिद्दीकी की विरासत का सम्मान किया गया। इस दौरान उनकी ईमानदारी, साहस और जनता की सेवा पर आधारित पत्रकारिता किए जाने का जश्न मनाया गया. विजेताओं की सूची में ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी)’ की मेघना बाली को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को प्रभावित करने वाले वीज़ा धोखाधड़ी की जांच के लिए और बीबीसी न्यूज़ इंडिया की सर्वप्रिया सांगवान को…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगले प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई के नेतृत्व वाली पीठ 15 मई को विचार करेगी. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ जैसे ही सुनवाई के लिए बैठी, सीजेआई ने कहा, ‘कुछ ऐसे पहलू हैं, जिनसे आप (केंद्र) निपट चुके हैं, लेकिन उस पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। मैं इस अंतरिम चरण में कोई निर्णय या आदेश सुरक्षित नहीं रखना चाहता. इस मामले की सुनवाई यथोचित रूप से शीघ्र करनी होगी…

Read More

Ranchi. झारखंड और भारत के अन्य हिस्सों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. यह प्रदर्शन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में अधिकतर पर्यटक शामिल थे. इस आतंकवादी घटना के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदमों की घोषणा की थी, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों को सीमित करना…

Read More

Medninagar. पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यहां सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए. उनकी बाइक भी जलकर खाक हो गई. उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी. बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे. घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है. पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु मेहता और…

Read More

Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में तेज हवा चलने और बारिश की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिलों को छोड़ शेष जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. हालांकि छह मई के बाद राज्य भर में मौसम साफ होने की सम्भावना है. मौसम साफ होते ही फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी.

Read More

Devghar. देवघर के बैद्यनाथ मंदिर रविवार देर शाम गोलीबारी से दहल उठा. मंदिर के सिंह द्वार के पास नरौने परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई है. घटना के बाद श्रद्धालु समेत स्थानीय लोग दहशत में आ गये. जिस वक्त गोली चली थी, उस वक्त मंदिर के पास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो शायद श्रद्धालुओं को भी गोली लग सकती थी. गोली चलते ही मंदिर के पास भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. लेकिन स्थानीय लोगों ने भीड़ को संभालते हुए लोगों को बचाने का काम किया. बीच-बचाव करने में नरौने…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा दुधबिला मोड़ के पास हुआ, जब तीन युवक एक भोज कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ गए. मृतकों की पहचान पोखरपी गांव के गंगा लागुरी और श्याम लागुरी के रूप में हुई है. तीसरा युवक, लालसिंह बंकिरा, गंभीर रूप से घायल है और उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल, नोवामुंडी में भर्ती कराया गया है. तीनों युवक लोकेसाई गांव में आयोजित भोज…

Read More