Jamshedpur. कांग्रेस की ओर से आयोजित‘संविधान बचाओ रैली’ पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं, आज वही संविधान बचाने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है. मंगलवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवासी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा, कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. आज़ाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के दौरान कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रख दिया.…
Author: News Desk
Ranchi. हेमंत सरकार ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने संबंधी अपने पूर्व आदेश को वापस ले लिया है. सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट को इस संबंध में सूचित किया है. सरकार के इस रुख के बाद न्यायालय ने डॉ राजकुमार द्वारा दायर याचिका को निष्पादित कर दिया. गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात को राज्य सरकार ने डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने का आदेश जारी किया था. इस फैसले को चुनौती देते हुए डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के समीप पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता में बड़ी वारदात सामने आयी. यहां सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए. लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए. ऐसे दिया घटना को अंजाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल…
Ranchi. स्पेन और स्वीडन के निवेशकों ने झारखंड में निवेश करने में रुचि दिखाई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की इन यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद राज्य को सात निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव मिले हैं. दो संभावित विदेशी निवेशक झारखंड में करीब 2,853 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लगाने को इच्छुक हैं. प्रतिनिधिमंडल की स्पेन और स्वीडन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने पत्रकारों से कहा कि इन कंपनियों के साथ बातचीत जारी है. जिन दो कंपनियों…
New Delhi. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है तथा पहलगाम आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी के साथ बातचीत में पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. रूसी दूतावास की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि पुतिन ने…
Ranchi.मुख्यमंत्री सह झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 63 सदस्यीय अपनी जंबोजेट कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है. नई कार्यकारिणी में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को भी शामिल किया गया है. वहीं कमिटी में लगभग आधे सदस्य आदिवासी समुदाय से हैं. लिहाजा कमिटी में 8 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव और 4 सचिव बनाए गए हैं. वहीं 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन पार्टी द्वारा 271 सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन किया गया था. कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के अनुरूप शिबू सोरेन संस्थापक संरक्षक और हेमंत सोरेन अध्यक्ष बनाये गये हैं. शिबू…
Hazaribag.हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर गांव में शादी से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 9.30 बजे जीटी रोड पर हुई. बगोदर की ओर से आ रही बाइक को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग नीचे गिर गये. इसके बाद चालक ने उन्हें बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर दोनों के ऊपर पलट गया. कंटेनर के नीचे दबने से मां-बेटे की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पर…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कई राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और नागरिकों को किसी भी हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है. अन्य उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा तथा निकासी योजनाओं…
Jamshedpur. सुंदरनगर के कालियाबेड़ा के पास सोमवार की शाम बड़ा हादसा सामने आया. यहां दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी, जिससे दो युवको की मौत हो गयी. मृतकों में सुंदरनगर के सुशील बोदरा और ओडिसा के चिकू बारी शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सुशील प्राइवेट सोमवार को वह अपनी मजदूरी का रुपये लाने के लिए ही हाता की ओर गया था. उसके बाद रुपये लेकर अपने घर ब्यांगबिल की ओर लौट रहा था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के…
Patna. पुलिस ने देशभर में चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से पहले मेडिकल उम्मीदवारों से धोखाधड़ी के आरोप में बिहार के अररिया जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए जालसाज पर धन के बदले उम्मीदवारों को परीक्षा का ‘प्रश्नपत्र’ मुहैया कराने का आरोप है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और अररिया पुलिस के अधिकारियों ने तीन मई को आरोपी को हिरासत में लिया. ईओयू ने एक बयान में कहा, ‘गुप्त सूचना मिली थी कि जालसाजों का एक समूह नीट उम्मीदवारों से कथित तौर पर पैसे ले…
