New Delhi.केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन मंगलवार को नागरिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाने संबंधित ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करना, लोगों को ‘‘शत्रु के हमले’’ की स्थिति में खुद को बचाने के लिए प्रशिक्षित करना और बंकरों की सफाई करना शामिल है.पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे ‘नए और जटिल खतरों’’ को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा है. एक सूत्र ने कहा, ‘गृह सचिव 244 जिलों में की जा रही…
Author: News Desk
New Delhi.भारत के मौजूदा प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना के पास 55.75 लाख रुपये की सावधि जमा, दक्षिण दिल्ली में तीन बेडरूम का डीडीए फ्लैट और कॉमनवेल्थ खेल गांव में 2,446 वर्ग फुट का चार बेडरूम का फ्लैट है. अगले प्रधान न्यायाधीश के लिए नामित न्यायमूर्ति बीआर गवई के पास बैंक में 19.63 लाख रुपये से अधिक की राशि, महाराष्ट्र के अमरावती में अपने दिवंगत पिता से विरासत में मिला एक घर, मुंबई के बांद्रा तथा दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में फ्लैट और अमरावती तथा नागपुर में खेती की जमीन है. पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय ने सोमवार…
Newyork. भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बंद कमरे में इस मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें राजदूतों ने संयम बरतने और संवाद करने का आह्वान किया. साथ ही पहलगाम हमले पर पाकिस्तान से जवाबदेही की मांग की गयी है. वैश्विक सुरक्षा निकाय के सदस्यों ने पाकिस्तान के परमाणु बयानबाजी को भी तनाव बढ़ाने वाला बताते हुए स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को विफल कर दिया. परिषद के 10 गैर स्थायी सदस्यों में से एक पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव को देखते हुए यूएनएससी से “बंद परामर्श” का…
Angul. ओडिशा के तालचेर जिले में सोमवार को एक खेत से 25 वर्षीय एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कुसपांगी गांव के पास मिले शव की पहचान युवती के परिवार के सदस्यों ने उसके कपड़ों और अन्य सामान से की. परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसे जलाकर मार दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, परिजनों के दावे की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी. साक्ष्य जुटाने के लिए वैज्ञानिक टीम और श्वान दस्ते को मौके पर भेजा गया है.
Katihar.बिहार के कटिहार जिले में एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ जब कार सवार लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं. कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर…
New Delhi.देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है. खान मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. लौह अयस्क का उत्पादन 2023-24 में 27.7 करोड़ टन रहा था. लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है. मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया, जो 2023-24 में 34 लाख टन था. प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 2023-24 के 41.6 लाख टन (एलटी) से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 42 लाख टन हो गया. परिष्कृत…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह शीर्ष अदालत और प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना कार्रवाई संबंधी जनहित याचिका पर विचार नहीं करेगा. भाजपा सांसद ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है और देश में हो रहे गृहयुद्धों के लिए प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं. जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने प्रधान न्यायाधीश की पीठ से कहा, ‘संस्था की गरिमा की रक्षा की जानी चाहिए. यह ऐसे नहीं चल…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तवर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में अपने भंडार में लगभग 25 टन सोना बढ़ाया है. इस अवधि में सोने की कीमतों में वृद्धि देखी गई थी. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. केंद्रीय बैंक के पास अब अपने भंडार में 879.59 टन सोना है, जबकि सितंबर 2024 के अंत में उसके पास 854.73 टन सोना था. वित्तवर्ष 2024-25 में, केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार में सोने की मात्रा 57 टन और बढ़ायी, जिस अवधि के दौरान सोने की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी. यह पिछले सात वर्षों में…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने संबंधी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा. याचिका में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) को 15 जून को होने वाली परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, ताकि सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा का माहौल सुनिश्चित किया जा सके. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सात चिकित्सकों की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की, जिन्होंने एक ही…
Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया विफलता की बात स्वीकार की है और ऐसे में उसे 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए. उन्होंने यहां कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी. खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गए.…
