Author: News Desk

Lahore.जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने बुधवार को कबूल किया कि बहावलपुर में उसके संगठन के मुख्यालय पर भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं. अजहर के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हमले में मारे गए लोगों में जैश सरगना की बड़ी बहन और उसका पति, एक भांजा और उसकी पत्नी, एक भांजी और परिवार के पांच अन्य बच्चे शामिल हैं.बयान में कहा गया कि हमले में अजहर के एक करीबी सहयोगी और उसकी मां तथा दो अन्य करीबी…

Read More

Newyork.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से ‘अधिकतम सैन्य संयम’ बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य टकराव नहीं झेल सकती. गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘महासचिव नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर बहुत चिंतित हैं. उन्होंने दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया है. दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव नहीं झेल सकती. उनकी यह टिप्पणी भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उन आतंकवादी ढांचे…

Read More

Srinagar. पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम पंक्ति के गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की, जिसमें नौ लोग मारे गए और 41 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह गोलाबारी भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद हुई. अधिकारियों ने बताया कि सभी नौ नागरिकों की मौत, गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले में हुईं. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जवाबी कार्रवाई में…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मोदी का 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा का कार्यक्रम था. प्रधानमंत्री को नॉर्वे में नॉर्डिक सम्मेलन में भाग लेना था. सूत्रों ने कहा कि यात्रा को अब रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि संबंधित देशों को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है.

Read More

New Delhi.पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के हमले का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुना. सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी जिनमें सभी पुरुष थे और अनेक मृतकों की पीड़ित पत्नियों को ध्यान में रखते हुए जवाबी अभियान के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम सबसे मुफ़ीद समझा गया. गत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले…

Read More

New Delhi. देश में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को निर्दिष्ट अस्पतालों में पहले सात दिन के लिए डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, (सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 2025) योजना पांच मई से लागू हो गयी है. इस योजना का उद्देश्य समय पर चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करना है. अधिसूचना में कहा गया कि किसी भी सड़क पर मोटर…

Read More

Ranchi. झारखंड के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ाया जायेगा. यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. गौरतलब है कि झारखंड में फिलहाल 1,62,931 नियमित सरकारी कर्मी कार्यरत हैं. इसके अलावा राज्य में 1.58 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं. डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से इन सबको लाभ मिलेगा.

Read More

Saraikela.कपाली ओपी के पुड़ीसिल्ली गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान रवींद्रनाथ प्रमाणिक (28) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रवींद्रनाथ महतो रोज की तरह तालाब में नहाने गया था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा, तो तत्काल पानी से बाहर निकाला. परिजनों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का…

Read More

Sahibgunj.झारखंड के साहिबगंज जिले में बिहार से आये एक युवक को बच्चा चोर समझ बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पूरे 10 दिन बाद हुआ, जब मृतक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडरा गांव निवासी रंजू उर्फ रंजन सोनी (32) 26 अप्रैल को झारखंड के बोरियो इलाके में मोतियों की माला बेचने आया था. माला बेचते-बेचते वह बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गाटोला पंचायत के आदिवासी बहुल गांव आसनबोना जा पहुंचा. गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने उस…

Read More

New Delhi. भारत और ब्रिटेन ने मंगलवार को एक ‘ऐतिहासिक’ व्यापार समझौता पूरा कर लिया जो चमड़े, जूते एवं कपड़ों जैसे श्रम-बहुल उत्पादों के निर्यात पर शुल्क हटा देगा, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की एवं कारों का आयात सस्ता हो जाएगा. इस समझौते से वर्ष 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार दोगुना होकर 120 अरब डॉलर हो जाने की उम्मीद है. दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था भारत और छठी बड़ी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन ने तीन साल की बातचीत के बाद यह व्यापार समझौता पूरा कर लिया है. एफटीए लागू होने पर ब्रिटेन के बाजार में 99 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर शुल्क…

Read More