Jamshedpur : बिष्टुपुर के सर्किट हाउस नॉर्दर्न टाउन में एयर स्ट्राइक माक ड्रिल शुरू किया गया. माक ड्रिल का सायरन बजते ही सिविल डिफेंस के जवान अलर्ट हो गए. सामने मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था. बच्चों ने सायरन की आवाज सुनी और जमीन पर लेट गए यह हवाई हमले से बचाव का पहला उपाय था. एयर स्ट्राइक ठीक 5 बजे महारानी मेंशन के ए ब्लॉक में हुई. एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. डीसी अनन्य मित्तल एसडीओ शताब्दी मजूमदार ,सिटी एसपी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल आदि थे. सिविल डिफेंस के जवानों ने बिल्डिंग को…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की एक आपात बैठक बुलाई है. सूत्रों ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है. उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली इस बैठक में जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों…
Karachi. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत के सैन्य हमला करने के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को अपने हवाई क्षेत्र को सभी तरह के हवाई यातायात के लिए 48 घंटे तक बंद करने की घोषणा की. भारतीय हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के विमानन विभाग के अधिकारियों ने इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया और उड़ानों को कराची की ओर मोड़ दिया. इसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया. हालांकि, विमानन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने आठ घंटे…
New Delhi. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के नेताओं ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान किया और उम्मीद जताई कि शत्रुता ‘‘बहुत जल्द’’ समाप्त हो जाएगी. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शत्रुता ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगी. ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है. हमने इसके बारे…
Jamshedpur.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के लिए बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की. सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पहलगाम का बदला ले लिया गया है और आतंकवादियों की रीढ़ तोड़ दी गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने कहा, ‘‘हर भारतीय को हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है और देश के दुश्मनों को अकल्पनीय सजा देने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया वादा पूरा हुआ है. सोरेन ने कहा…
New Delhi. पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मंगलवार देर रात सशस्त्र बलों द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और श्रीनगर सहित कम से कम 18 हवाई अड्डों पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइन ने विभिन्न हवाई अड्डों के लिए अपनी-अपनी सेवाएं रद्द कर दीं. सूत्रों ने बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप…
New Delhi. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को विभिन्न देशों के अपने समकक्षों से कहा कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो वह ‘ढृढ़ता से जवाबी कार्रवाई’ करने के लिए तैयार है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और जापान में अपने समकक्षों को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि डोभाल ने रूस और फ्रांस से भी संपर्क किया.एक अधिकारी ने बताया, “एनएसए ने…
Raipur.छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर वाम उग्रवादियों के खिलाफ इस साल चलाए गए सबसे बड़े अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने अब तक कुल 26 माओवादियों को मार गिराया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस अभियान में 20 हजार से अधिक जवान शामिल हैं और इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ पुलिस की इकाइयों के साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इस अभियान के तहत अब तक चार महिलाओं समेत कुल 26 नक्सली मारे गए हैं.भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार बनाने वाले अवैध कारखाने और उग्रवादियों का सामान जब्त किया…
Balasore जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पति को खो चुकीं ओडिशा की प्रिया दर्शनी आचार्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों को मानव जीवन की कीमत समझ आएगी. प्रिया के पति प्रशांत सत्पथी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे. उन्होंने बालासोर जिले के ईशानी गांव में स्थित अपने घर में संवाददाताओं से कहा, मैं बहुत प्रसन्न हूं और सरकार को धन्यवाद…
Mumbai.अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अल्लू अर्जुन और सुनील शेट्टी सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी. भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जिन नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की…
