Ranchi.राज्य के कई हिस्सों खास कर संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 10 से 13 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. हालांकि, दिन में तेज धूप से लोगों को परेशानी हो सकती है. अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार माॅनसून अंडमान निकोबार में समय से पूर्व पहुंच गया…
Author: News Desk
Galudih. पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियाडीह गांव में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मधुसूदन महतो की पत्नी बासंती महतो (60) और नगेंद्र महतो की पुत्री काकुली महतो (15) के रूप में हुई है. दोनों घर से बकरी चराने पास के खेत में गई थीं.शाम को मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक मवेशी की भी जान चली गई। काकुली महतो चोड़िन्दा मध्य…
New Delhi. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने बुधवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 236 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में 111 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. समीक्षाधीन तिमाही में वोल्टास की कुल आय सालाना आधार पर 4,257 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,847 करोड़ रुपये हो गई. वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा समूह की कंपनी का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 834 करोड़ रुपये हो गया, जो…
Ranchi. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रांची में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है. इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 मई को होने वाली बैठक में भाग लेने वाले थे. इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को भाग लेना था. आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की इस…
Islamabad: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के हमले के लिए तैयार थी तथा उन्होंने अपनी सेना की ‘त्वरित प्रतिक्रिया’ की सराहना की. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच संसद के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय विमानों को नष्ट कर दिया. हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने दावा किया कि कल रात 80 भारतीय विमान हमले में शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली के जरिये खतरे को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी कर दिया…
Jamshedpur: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किये जाने के बाद विभिन्न राज्यों में बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ की गयी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे’ सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया था. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले…
New Delhi.. रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गईं. यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हिस्से में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था. रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए. पिछले साल विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित अब भारत के लिए केवल वनडे प्रारूप में ही नजर आएंगे. रोहित ने…
Kolakata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी एक साथ हैं और लोगों के बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए. उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की तत्काल बुलाई गई बैठक के बाद आई है. यह बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुलाई गई. बनर्जी ने राज्य सचिवालय में…
Cjakulia.चाकुलिया के डुमरडीहा में जंगली हाथी के हमले से वृद्धा बेहुला नायक की मौत हो गयी. वहीं, शांति देवी खटुआ गंभीर रूप से घायल हो गयी. पश्चिम बंगाल की ओर से इकलौता जंगली हाथी बुधवार की सुबह डुमरडीहा गांव पहुंचा. बेहुला नायक अपने घर के पास सड़क के किनारे झाड़ियां में शौच करने गयी थी.इसी बीच जंगली हाथी आ पहुंचा और बेहुला पर हमला कर दिया. जंगली हाथी ने बेहुला को उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गयीं. बेहुला को घायल कर हाथी आगे की ओर निकल गया. बाद में उनकी मौत हो गयी.घटना स्थल से आधा किमी दूर…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास के प्रति आगाह किया है तथा कहा है कि गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जानी चाहिए. पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने से एक दिन पहले छह मई को जारी अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा था कि ऐसी जानकारी का खुलासा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा. रेलवे बोर्ड की…
