New Delhi. कांग्रेस पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के लिए बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को सलाम किया और कहा कि वह सरकार एवं अपने वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा और सशस्त्र बलों की सराहना की गई. बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता प्रकट…
Author: News Desk
Bijing. चीन स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ को आगाह किया है कि वह मंगलवार देर रात पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर किए गए भारतीय सैन्य हमले के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश साझा करने से पहले उसकी पुष्टि कर ले. भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रिय ‘ग्लोबल टाइम्स न्यूज’ हम आपको सलाह देते हैं कि इस तरह की भ्रामक सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों को सत्यापित करें और अपने स्रोतों की पड़ताल करें. दूतावास ने पाकिस्तानी वायुसेना के दावों से जुड़ी पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘कई पाकिस्तान…
New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निर्धारित लक्ष्यों को योजना के अनुसार सटीकता के साथ नष्ट कर दिया गया. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले के कुछ घंटों बाद सिंह ने यह बात कही. पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी धरती पर हुए हमले का जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है. हमारी कार्रवाई बहुत सोच-समझकर और नपे-तुले तरीके से की गई है. सिंह ने छह…
New Delhi. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगभग 25 मिनट के अभियान में नौ आतंकवादी ठिकानों को विश्वसनीय खुफिया जानकारी और सीमापार आतंकवादी गतिविधियों में उनकी भूमिका का पता लगने के आधार पर नष्ट कर दिया. यह जानकारी सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को दी. विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत यह हमला मंगलवार देर रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक किया गया और इसे पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए किया गया.…
New Delhi. टाटा केमिकल्स लिमिटेड को मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है. एक साल पहले की अवधि में कंपनी को 818 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय मामूली घटकर 3,551 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,589 करोड़ रुपये थी. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष के 449 करोड़ रुपये से घटकर 354 करोड़ रुपये रह गया.…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को सभी पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि जिनके पास पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित कोई और जानकारी, तस्वीरें या वीडियो हैं, वे तुरंत एजेंसी से संपर्क करें. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने हमले के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाली बड़ी संख्या में तस्वीरें और वीडियो अपने कब्जे में ले लिये हैं और उनकी जांच कर रही है. आतंकी हमले की आधिकारिक तौर पर जांच का जिम्मा संभालने वाली एनआईए हमलावरों और उनके काम करने के तरीकों के बारे में किसी भी संभावित सुराग की तलाश…
Samastipur. बिहार के समस्तीपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को एक सरकारी बैंक की शाखा से करीब 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद लूट लिए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस अपराध को पूर्वाह्न 11.30 बजे उस दौरान अंजाम दिया गया जब जब चेहरे पर नकाब और हेलमेट पहने सात से आठ हथियारबंद बदमाश बैंक ऑफ महाराष्ट्र की काशीपुर शाखा में घुस आए. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और…
Jamshedpur.आपरेशन सिंदूर पर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा किये गये आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया है. इससे भारतीय राजनीतिक नेतृत्व और तीनों सेनाओं की प्रतिष्ठा बढ़ी है. भारत की जनता जो चाहती थी, उसे प्रधानमंत्री और हमारी सेनाओं ने करके दिखा दिया. यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक है. अगर पाकिस्तान यूं ही बढ़-चढ़ कर बातें करता है तो भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए. हमले में जो जमीन हासिल हो, उसे वापस नहीं करना चाहिए. सरयू राय ने कहा कि इस हमले में जो भी जमीन हासिल…
Ranchi.जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत को बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है. जल्द ही सीआइडी अपनी जांच पूरी कर लेगी. फिलहाल पेपर लीक के कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके बाद चीफ जस्टिस की कोर्ट ने सरकार को अपडेटेड जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने रिजल्ट प्रकाशन पर लगे स्टे को हटाने से इनकार कर दिया …
Ranchi : झारखंड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सर्वदलीय एकजुटता देखने को मिली है। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की साहसिक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर प्रशंसा की है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “जय हिंद…ऑपरेशन सिंदूर.” वहीं, राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ‘एक्स’ पर देशभक्ति से ओतप्रोत शब्दों में लिखा, “भारत माता की जय! जय हिंद!…
