New Delhi.भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और कई अन्य बैंकों ने शुक्रवार को कहा कि उनके एटीएम पूरी तरह से चालू हैं, उनमें पर्याप्त नकदी है और डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. सोशल मीडिया पर आई उन खबरों की पृष्ठभूमि में यह बयान जारी किया गया जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिन में एटीएम बंद हो सकते हैं. बैंकों ने यह भी कहा कि उनकी सभी डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल…
Author: News Desk
Jammu. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है. सांबा जिले में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से आमना सामना हुआ था, जब निगरानी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों के एक ‘‘बड़े समूह’’ को देखा था. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तान रेंजर्स की ढांढर चौकी का समर्थन था, जिनकी गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी घुसपैठ…
New Delhi.भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय सेना ने 2 पाकिस्तानी पायलट को भी कथित तौर पर गिरफ्त में ले लिया है. सूत्रों के अनुसार, ये पायलट पाकिस्तानी वायुसेना के JF-17 लड़ाकू विमान के पायलट है. इन लड़ाकू विमान को भारतीय सैन्य ने सूझबूझ के साथ मार गिराया था. बताया जा रहा है कि एक पायलट को जैसलमेर और दूसरे को अखनूर से गिरफ्त में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक इन JF-17 लड़ाकू विमान के पायलट को एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया है. जहां उससे भारतीय सैन्य के अधिकारी पूछताछ…
Islamabad. पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की ओर से किए गए मानव रहित विमान हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि उसके चार सैनिकों सहित आठ लोग घायल हो गए हैं. वहीं, सेना ने दावा किया कि सशस्त्र बलों ने भारत द्वारा दागे गए कई मानव रहित विमान (यूएवी) को मार गिराया है. नयी दिल्ली में भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार रात ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल कर दिया…
New Delhi. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सरकार के आदेश के बाद भारत में 8,000 खातों को ब्लॉक कर दिया है. ‘एक्स’ ने कहा कि उसे भारत सरकार से शासनादेश प्राप्त हुए, जिसमें उसे भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने की आवश्यकता बताई गई. इस प्रमुख सोशल मीडिया मंच ने अपने ‘ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘आदेशों का पालन करने के लिए हम केवल भारत में निर्दिष्ट अकाउंट पर रोक लगा देंगे. हमने वह प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि, हम भारत सरकार की मांगों से असहमत हैं.
Vetican city.अपना पूरा जीवन पेरू में सेवा करते हुए बिताने वाले रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने वेटिकन के बिशप के प्रभावशाली दायित्व को संभाल लिया और कैथोलिक चर्च के दो हजार साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब अमेरिका से पोप चुने गए. ऑगस्टीनियन धार्मिक आदेश के सदस्य प्रीवोस्ट (69) ने अपना नाम लियो 14 रख लिया. पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में सेंट पीटर्स बेसिलिका के बरामदे से बोलते हुए अपने पहले संबोधन में लियो ने कहा, ‘शांति आपके साथ हो’. उन्होंने शांति, संवाद और धर्म प्रचार के संदेश पर जोर दिया. उन्होंने पोप पद की पारंपरिक लाल…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि देश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी भारतीय कानून के तहत विदेशी पाए गए तो उन्हें निर्वासित किया जाएगा. न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शीर्ष अदालत के एक आदेश का जिक्र करते हुए कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) द्वारा जारी पहचान पत्र कानून के तहत उनके लिए कोई मददगार नहीं हो सकते हैं. न्यायमूर्ति दत्ता ने राहत का अनुरोध कर रहे विभिन्न रोहिंग्या याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस और अधिवक्ता प्रशांत भूषण से कहा, ‘‘यदि वे…
New Delhi. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को आतंकवादी संगठन घोषित करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की संदिग्ध सूची (ग्रे लिस्ट) में शामिल कराने के लिए भी कोशिश की जानी चाहिए. हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, आज की सर्वदलीय बैठक में मैंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों और भारत सरकार की सराहना की. मैंने यह भी कहा कि हमें…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की उसके और प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि ये ‘दुर्भावनापूर्ण’ हैं और शीर्ष अदालत के अधिकार को कमतर करती हैं. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा, ‘साथ ही, हमारा यह दृढ़ मत है कि अदालतें फूलों की तरह नाजुक नहीं हैं जो ऐसे बेतुके बयानों से मुरझा जाएं. दुबे ने वक्फ अधिनियम के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई करने के लिए शीर्ष अदालत पर निशाना साधते हुए कहा था कि उच्चतम न्यायालय देश को अराजकता…
New Delhi. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सुप्रीम द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट साझा की है, जिसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ नकदी बरामदगी के आरोपों की जांच की है.प्रधान न्यायाधीश ने समिति की रिपोर्ट के साथ न्यायमूर्ति वर्मा का जवाब भी साझा किया है. उच्चतम न्यायालय ने एक बयान में कहा, भारत के प्रधान न्यायाधीश ने आंतरिक प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें तीन सदस्यीय समिति की तीन मई की रिपोर्ट की प्रति तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से…
