Author: News Desk

Aditypur.सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में शुक्रवार को आत्महत्या की घटना के बाद हड़कंप मचा गय. थाने में पूछताछ के लिए लाए गए एक आरोपी ने बंद कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान आदित्यपुर के रोड नंबर सात निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से व्यापारी था और शर्मा मार्केट में अपनी दुकान चलाता था. आदित्यपुर थाना के एक कमरे में पड़े कंबल के जरिये व फंदे से लटक गया. पुलिसकर्मियों की जब अनिल महतो पर नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतार कर टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर…

Read More

New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के मद्देनजर सभी स्थानांतरण और नियुक्ति आदेशों को स्थगित कर दिया है तथा अपने कर्मियों के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी स्थगित कर दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बल ने अपनी दो दर्जन से अधिक कंपनियों को, जिनमें लगभग 2,400 कर्मी हैं, बीएसएफ और सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने बताया कि बल के मुख्यालय ने आदेश दिया है कि देश के पश्चिमी और…

Read More

New Delhi. सरकार ने व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी न करने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में घरेलू मांग की पूर्ति के लिए पर्याप्त खाद्य भंडार मौजूद है. सरकारी की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ गया है और पाकिस्तान सीमावर्ती शहरों में बिना उकसावे के गोलाबारी और ड्रोन हमले कर रहा है. केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में खाद्य भंडार के बारे में दुष्प्रचार फैलाने वाले संदेशों पर…

Read More

Vetican City. वेटिकन ने कहा है कि पोप लियो 14वें को 18 मई को एक सामूहिक प्रार्थना सभा में औपचारिक रूप से पोप के रूप में पदस्थापित किया जाएगा तथा वह 21 मई को अपना पहला आम दर्शन देंगे. वेटिकन ने शुक्रवार को लियो के आगामी एजेंडे की एक सूची जारी की. इसमें कार्डिनल, वेटिकन के अधिकारियों, मीडिया, राजनयिकों और आम जनता के साथ बैठकें शामिल हैं. वेटिकन ने यह भी कहा कि लियो ने वेटिकन के सभी कार्यालयों के प्रमुखों से, जिन्होंने तकनीकी रूप से पोप फ्रांसिस की मृत्यु के साथ अपनी नौकरी खो दी थी, अगले नोटिस तक…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नक्सलियों और अन्य आपराधिक तत्वों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक, एनआईए ने विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय और अहमद अंसारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिन पर स्थानीय पुलिस ने पहले शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए थे. एनआईए पिछले साल मई से मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, आरोपियों ने “नक्सलियों और अन्य…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र को आईआरसीटीसी तत्काल बुकिंग प्रणाली की तकनीकी खामियों की पहचान कर इन्हें सुधारने के लिए गहन ऑडिट कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था. तत्काल टिकट रेल यात्रा से एक दिन पहले बुक किये जा सकते हैं और इस श्रेणी के अंतर्गत सीमित संख्या में सीट उपलब्ध होती हैं. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी शिकायत को लेकर संबंधित उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं. पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा…

Read More

Jamui. गिद्धोर थाना क्षेत्र में एक शराबी पुत्र ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सिमरातरी गांव की है, जहां शुक्रवार की अहले सुबह पुत्र अनिल भुईयां ने अपनी मां 55 वर्षीया महेश्वरी देवी (पति स्व पोखन भुईयां) को पीट-पीट कर मार डाला. घटना के बाद अनिल गांव में घूम रहा था. इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. हत्या की सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा…

Read More

New Delhi. पूर्वी भारत में शनिवार से लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ना जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने शनिवार से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. आईएमडी ने कहा कि 11-12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, 11-14…

Read More

Sahibgunj.1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में जांच कर रही सीबीआइ की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को साहिबगंज पहुंची. साहिबगंज पहुंचते ही सीबीआइ की टीम सबसे पहले खनन विभाग के कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने कई दस्तावेजों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की. सीबीआइ की टीम पुराने मामले में भी बातचीत की, कुछ दस्तावेजों के मामले में जानकारी भी हासिल की. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. बताया जा रहा है करीब दो घंटे के बाद सीबीआइ की टीम वहां से निकल कर सड़क के रास्ते पश्चिम दिशा की ओर गयी. इस संबंध में जिला…

Read More

New Delhi. केंद्रीय श्रमिक संगठन 20 मई को बुलाई गई श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए तैयार हैं. हालांकि, संगठन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अगले सप्ताह देश में बदलती स्थिति की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय श्रमिक संगठन और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के एक संयुक्त मंच ने बयान में कहा कि 20 मई को आम हड़ताल की तैयारियां दृढ़ता से आगे बढ़ रही हैं और भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच 15 मई को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी. बयान के अनुसार कि हम सभी श्रमिकों से जनता के बीच एकता और सद्भाव बनाए रखने…

Read More