New Delhi. श्रीनगर और चंडीगढ़ समेत देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 24 हवाई अड्डों को 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर इन हवाई अड्डों को 10 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया था. एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि 15 मई तक हवाई अड्डों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण उनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. सूत्रों ने कहा कि 15 मई की सुबह…
Author: News Desk
रांची: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और गोलीबारी के बीच झारखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राज्य के सभी सिविल सर्जनों और डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इतना ही नहीं हर जिले के अस्पतालों को तैयार रहने का सख्त निर्देश जारी किया गया है. आर्मी कैंप क्षेत्र में विशेष तैयारी की गई है और वहां के अस्पतालों को अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है ताकि…
Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने को लेकर दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले रुपेश दुबे उर्फ राहुल, एमजीएम हिलव्यू कॉलोनी का शांतनु कुमार और उलीडीह रिपीट कॉलोनी निवासी नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, तीन देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. मामले का खुलासा जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को किया. उन्होंने बताया कि…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है. प्रारंभिक जांच में…
Mumbai. भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं. पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ…
Islamabad. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसके वित्त मंत्रालय का ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया और इसमें भारत के साथ मौजूदा तनाव के कारण हुए ‘‘भारी नुकसान’’ की भरपाई के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय ऋण की अपील की गई. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘फेक ट्वीट अलर्ट’ जारी कर कहा कि वित्त मंत्रालय का अकाउंट ‘‘हैक’’ हो गया है. एक अधिकारी ने भी पुष्टि की कि ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है और ‘‘अकाउंट को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं. हैक किये जाने के बाद मंत्रालय के आर्थिक मामलों के प्रभाग द्वारा एक फर्जी अपील…
Vetican City/New Delhi.इतिहास के पहले उत्तरी अमेरिकी पोप, पोप लियो 14वें ने अपनी पहली प्रार्थना सभा की शुरुआत में कार्डिनल को अंग्रेजी में संबोधित करते हुए कैथलिक से जुड़ी आस्था का प्रसार करने में उनका सहयोग मांगा. उन्होंने सभी कार्डिनल (उच्च पादरियों) से कहा, ‘‘आपने मुझे क्रॉस ले जाने और आशीर्वाद पाने के लिए बुलाया है. यह पहली बार था जब लियो ने सार्वजनिक टिप्पणी अंग्रेजी में की। इससे पहले उन्होंने बृहस्पतिवार को सेंट पीटर बेसिलिका के लॉजिया (बरामदे) से दुनिया के लिए अपने पहले संदेश में केवल इतालवी और स्पेनिश में बात की थी. लियो ने शुक्रवार को सिस्टिन…
New Delhi. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘हमें उम्मीद रखनी चाहिए’’ कि मौजूदा स्थिति और न बिगड़े. विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) डी. रवि ने अर्थव्यवस्था पर किसी भी संघर्ष के प्रभाव विषयक एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की. कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करने से पहले, रवि ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. रवि ने कहा, ‘‘सुरक्षा, विकास और आर्थिक प्रगति दुनिया भर में परस्पर जुड़ी…
New Delhi.देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा घबराहट में इनकी अत्यधिक खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है. यह बयान सोशल मीडिया पर उन खबरों एवं वीडियो के आने के बाद जारी किया गया जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए लोगों की कतारें लग गई हैं. आईओसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘ इंडियन ऑयल के पास देश…
New Delhi.भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने नौ से 14 मई तक होने वाली अपनी ‘फाइनल’, ‘इंटरमीडिएट’ और ‘पोस्ट क्वालिफिकेशन’ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. आईसीएआई ने सार्वजनिक घोषणा में कहा कि “देश में तनावपूर्ण हालात और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए” परीक्षाएं स्थगित की गई हैं और संशोधित तिथियों की घोषणा नियत समय पर की जाएगी. एक अधिकारी ने कहा कि 55,666 छात्रों को अंतिम जबकि 1,02,378 छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा देनी थी. नोटिस में कहा गया है और देश में सुरक्षा स्थिति के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन पाठ्यक्रम परीक्षा इंटरनेशनल टैक्सेशन – असेसमेंट टेस्ट…
