Islamabad.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, चीन और कतर सहित विभिन्न देशों के साथ दैनिक कूटनीतिक संपर्क स्थापित कर रही है. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली में आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन हमले जवाबी कार्रवाई के बजाय टोही उद्देश्यों के लिए किए गए थे. उन्होंने दावा किया कि संवेदनशील स्थानों को खतरे में डालने से बचने के लिए भारतीय ड्रोन को रोकने और उन्हें…
Author: News Desk
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच बदलती सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति तैयार की. पाकिस्तान के साथ संघर्ष बढ़ गया है तथा सशस्त्र बल भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों का उचित जवाब दे रहे हैं.…
Chatra. चतरा जिले में शनिवार को एक यात्री बस के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र में गंधारिया गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई जब यात्रियों को लेकर बस चतरा से कोडरमा जिले के तिलैया जा रही थी. सदर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि किसी की मौत की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा, सभी 22 घायल लोगों को चतरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई…
Ranchi. रांची जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी. पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटना सात मई को रात करीब 11 बजे रांची शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थानाक्षेत्र में हुई. पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ…
Lahore. पाकिस्तान ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया.पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने तड़के करीब चार बजे इस्लामाबाद में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झंग जिले में शोरकोट) एयरबेस को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन वायु सेना की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं. चौधरी ने दावा किया कि भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान…
Ranchi.रांची में सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नकली सेना की वर्दी बरामद की गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान दुकान से नकली सेना की वर्दी और बिना इजाजत के बनाये गये लड़ाई वाले कपड़े बरामद किये गये. बताया जा रहा है कि इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था. बता दें कि इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल…
Jammu.पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ताजा ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया. पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गये. हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा. पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर…
Islamabad.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को लगभग एक अरब अमरीकी डालर तत्काल जारी करने को मंजूरी दे दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी दिए जाने और उसके खिलाफ भारत की मनमानी रणनीति की विफलता पर संतोष व्यक्त किया. भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के खराब रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों के प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर चिंता जताई थी.…
Saraikela.चांडिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने घरों व राशन दुकानों को तोड़ दिया. घर व दुकान में रखे चावल खा गये. ग्रामीणों ने कहा कि शाम ढलते ही हाथी गांव में घुसकर जान-माल की क्षति पहुंचा रहे हैं. वहीं वन विभाग मौन हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त घरों के लिए शीध्र मुआवजा देने की मांग की है. रात में सोने के दौरान करीब 2 बजे के आसपास हाथियों ने घर तोड़ दिया. आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले, तो देखा कि हाथी घर तोड़ रहे हैं. इसके बाद ग्रामीण…
Ghatsila.बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्वर्णरेखा नदी के बासुआ घाट से शुक्रवार को एक युवक की लाश बरामद हुई. युवक की पहचान बनकटा गांव निवासी सुमन सिंह के बड़े पुत्र राजू सिंह के रूप में हुई. युवक के पांव में रस्सी बंधे थे. वहीं, गले में चोट का निशान थे. हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका है. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. बताया कि प्रथम दृष्ट्या में हत्या प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत…
