New Delhi. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और सख्त करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार के शीर्ष सूत्रों के हवाले से खबर है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसका जवाब उसी ताकत और तेजी से दिया जाएगा. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है.
Author: News Desk
New Delhi. सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से बचें. अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे समुदाय को जागरुक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से परहेज करें. परामर्श में कहा गया है कि…
Ranchi. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने आतंकवाद रोधी कवर के तहत देश के 69 नागरिक हवाई अड्डों पर कार्गो परिचालन और ‘इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम’ की अस्थायी निगरानी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा दायरे को बढ़ाया है. रांची एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ायी गयी है. एयरपोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को तीन घंटे पहले पहुंचने को कहा गया है. एयरपोर्ट की पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों व यात्रियों के सामान की जांच मेटल डिटेक्टर व स्निफर डॉग्स से करायी जा रही है. टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने से पहले…
New Delhi. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है.आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी. भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास. दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई…
Islamabad. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि अगर भारत और हमले नहीं करता है, तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा. डार ने साथ ही कहा कि उनकी सेना रक्षात्मक रवैया अपनाकर कदम उठा रही है और न्यूनतम कार्रवाई कर रही है. डार ने यह बयान ऐसे समय में दिया, जब भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने पिछले 12 घंटों में मिसाइलों का इस्तेमाल कर एक-दूसरे के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.डार ने कहा, अगर भारत और हमले नहीं करता है,…
New Delhi. भारत ने बुधवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और स्वदेश विकसित ड्रोन रोधी उपकरण का इस्तेमाल किया. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक मिसाइल को मार गिराया गया और…
Bijing. चीन ने भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष बढ़ने की खबरों के बीच दोनों पड़ोसी देशों से शांति और संयम बरतने तथा शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते पर लौटने का शनिवार को पुरजोर आग्रह किया. चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी स्थिति पर चीन करीबी नजर रखे हुए है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति…
Dubai. सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने, मौजूदा सैन्य टकराव को समाप्त करने के प्रयास कर रहा है और बातचीत एवं कूटनीतिक तरीकों से सभी विवादों के समाधान तलाशने को बढ़ावा दे रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सऊदी नेतृत्व के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री आदिल अल-जुबैर ने आठ और नौ मई को भारत और पाकिस्तान का दौरा किया, जो ‘‘तनाव कम करने, वर्तमान सैन्य टकराव को समाप्त करने और सभी विवादों के वार्ता एवं कूटनीतिक माध्यमों से समाधान किए जाने को बढ़ावा देने…
New Delhi. भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखने के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज रही है. इसी के साथ संघर्ष खतरनाक रूप से बढ़ रहा है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में उच्च गति की मिसाइल दागीं तथा श्रीनगर, अवंतीपुरा एवं उधमपुर…
Jahanabad. बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में 14 वर्षीय एक लड़के सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर लोदीपुर बाईपास के पास हुई, जब बस और व्यावसायिक वाहन के बीच टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (14), अयोध्या राम और चिंतामणि के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस…
