Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया और जमशेदपुर में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई. रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बोकारो थर्मल मौसम केंद्र में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का…

Read More

New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार से गोलीबारी के मामले में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. राहुल और खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प प्रदर्शित करने के लिए संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की अपनी मांग दोहराई है. राहुल ने अपने पत्र में लिखा है, मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं…

Read More

New Delhi.भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ और राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक अंजाम दिया. पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई को यह अभियान शुरू किया गया था. पाकिस्तानी हमलों के बाद सभी जवाबी कार्रवाइयां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गईं. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन ‘अभी जारी है. उसने कहा, ‘‘चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर दी…

Read More

New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने न केवल सीमा के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, बल्कि उनकी ताकत रावलपिंडी में भी महसूस की गई, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय स्थित है.उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जरिए कई महिलाओं की मांग का सिंदूर मिटाने वाली भारत विरोधी ताकतों और आतंकवादियों को दंडित किया है. रक्षा मंत्री लखनऊ के ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ में ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे…

Read More

Srinagar. भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई समाप्त करने पर सहमति बनने के महज कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखने और उसके बाद विस्फोट होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को वायु रक्षा प्रणालियों का सहारा लेना पड़ा.श्रीनगर में, लोगों ने शाम के बाद कई विस्फोटों की सूचना दी. इस दौरान वायु रक्षा बलों ने बाटवारा इलाके में उड़ रहे एक ड्रोन को निशाना बनाया, जो एक रणनीतिक सैन्य प्रतिष्ठान के पास था. अधिकारियों ने पुष्टि की कि ड्रोन को मार गिराया गया. ये विस्फोट लगभग हर 15 मिनट पर हुए…

Read More

Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को 20 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर कथित रूप से पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि साहिल अली नामक इस व्यक्ति का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद उसे जवाहर नगर इलाके से पकड़ा गया. भुरकुंडा चौकी के प्रभारी अधिकारी निर्भय कुमार गुप्ता ने कहा कि अली को आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 127 के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी सोशल मीडिया…

Read More

New Delhi. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दंडात्मक उपाय लागू रहेंगे. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही. यह स्पष्टीकरण भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी तथा सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद आया है. सूत्रों ने बताया कि 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा घोषित कदम प्रभावी रहेंगे. सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा और आतंकवाद के संबंध में भारत का संकल्प दृढ़ है. दोनों पक्षों के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए बनी सहमति के बारे में सूत्रों…

Read More

New Delhi. भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस और भविष्य में उकसावे का निर्णायक जवाब दिया जाएगा. यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के तुरंत बाद आई है. कमोडोर रघु नायर ने कहा हम आज बनी सहमति का पालन करेंगे, लेकिन हम भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’’ उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए जिस भी अभियान की आवश्यकता होगी, हम उसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का…

Read More

New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शापूरजी पल्लोनजी समूह के पक्ष में एक अपील का निपटारा करने के लिए कथित तौर पर 70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हैदराबाद के आयकर आयुक्त (छूट) जीवन लाल लाविडिया को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि 2004 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी लाविडिया को शापूरजी पल्लोनजी समूह के उप महाप्रबंधक (कराधान) विरल कांतिलाल मेहता; साईराम पालीसेट्टी; नट्टा वीरा नागा श्री राम गोपाल; और साजिदा मजहर हुसैन शाह के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारियों पर शापूरजी पल्लोनजी समूह की ओर से तत्काल…

Read More

Kabul. काबुल में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को पाकिस्तान के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि एक भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान के क्षेत्र को निशाना बनाया. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा कि उसके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. हुर्रियत रेडियो के अनुसार, अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजमी ने पाकिस्तान के दावों को ‘झूठा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का दावा ‘निराधार’ है. खामा प्रेस ने अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा, ‘अफगानिस्तान पूरी तरह सुरक्षित है. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.’ भारत ने…

Read More