Saraikela.सरायकेला साप्ताहिक हाट में रविवार की देर शाम आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं. सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना रात करीब 9:30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगती है. यहां दुकानदार झोपड़ियों में दुकान लगाते हैं. रविवार देर शाम किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इसके कारण लगभग आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं.
Author: News Desk
New Delhi. भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव रोकने के लिए बनी सहमति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की हर कार्रवाई का अधिक सख्ती से जवाब दिया जाना चाहिए और अगर वहां (पाकिस्तान) से गोली चलेगी, तो यहां (भारत) से गोला चलेगा. सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ भारत का अब ऐसा ही कठोर रुख रहेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद की अब और भी अधिक भारी कीमत…
New Delhi. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन की सूरत में सैन्य अधिकारियों को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट प्रदान की है. भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने की सहमति बनी थी. सेना ने कहा, “10-11 मई की रात को संघर्ष-विराम और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के मद्देनजर सेना प्रमुख ने पश्चिमी सीमाओं के सैन्य कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया.” उसने कहा कि…
New Delhi. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 16 या 17 मई को फिर से शुरू हो सकती है और इसके फाइनल का आयोजन कोलकाता से बाहर किए जाने की संभावना है. शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा ने लीग को फिर से शुरू करने की उम्मीद जगा दी है जिसे नौ मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था. आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने लीग को फिर से शुरू करने की योजना पर रविवार को चर्चा की. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष…
जमशेदपुर. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड गोलचक्कर के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी सूबेदार प्रसाद (52 वर्ष) और पंचवटी नगर, सोनारी निवासी रोहित सोरेन (35 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने तेज गति में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मरीन ड्राइव की ओर फरार हो गया. मौके पर भारी…
पटना. पटना के जेठूली घाट पर रविवार सुबह 10:30 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन बहनें डूब गईं. इस दौरान सुधा कुमारी (09) की मौत हो गई. सुधा, कच्ची दरगाह के आलमपुर गांव निवासी मनोज राय की बेटी थी. वह अपनी ममेरी बहनों के साथ नदी थाना क्षेत्र के जेठूली घाट पर स्नान करने आई थी. नहाने के दौरान तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं. घाट पर मौजूद एक महिला ने बच्चियों की चीख-पुकार सुनी. महिला ने तुरंत अपनी साड़ी फेंककर दो बच्चियों को बाहर निकाला. आज भाई की है शादी मृतका के मामा उमेश कुमार ने बताया कि…
रांची. झारखंड का मौसम इन दिनों जिले-जिले में अलग-अलग हो जा रहा है. कहीं बारिश हो जा रही है तो कहीं गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही है. लगभग हर दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में मौसम का मिजाज अलग देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 12 मई को राज्य के दक्षिणी औैर मध्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दायरे में पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में…
चाईबासा. गांधीटोला से चार युवक काले रंग की स्कार्पियो (JH05DU6955) से जमशेदपुर जा रहे थे. कुजू पुलिया से पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में सभी चार युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान आशुतोष राय की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल पंकज साव को जमशेदपुर रेफर किया गया है. प्रिंस और शंकर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. दुर्घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए.
रांची. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में बोकारो जिले के चास अंचल की 133.64 एकड़ जमीन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर दावेदारी का खुलासा हुआ है. यह जमीन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन ने अपने पूर्वजों द्वारा ब्रिटिश राज में नीलामी से खरीदी बताई थी. जांच में सामने आया कि इस दावे के लिए जिन दस्तावेजों का सहारा लिया गया, वे फर्जी हैं. अब तक इस जमीन में से 74 एकड़ से ज्यादा बिक चुकी है. जिला प्रशासन की जांच में भी पुरुलिया स्थित रजिस्ट्री कार्यालय ने लिखित रूप से बताया कि नीलामी से जुड़े दस्तावेज उनके पास नहीं…
1 नर्स पर अधिकतम 5 मरीजों का दबाव होना चाहिए, लेकिन यह कई गुणा ज्यादा है रांची. चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर का जिस तरह से स्थान होता है उस तरह से ही नर्स का कार्य भी उपयोगिता रखता है. आज यानि 12 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर्स ने मरीज के लिए जी जान लगाई उस तरह ही नर्सों का हौंसला देश के लिए कमाल कर गया है. नर्स की भूमिका और उपयोगिता को बताने के लिए एक महान शख्यियत ने इस दिन को मनाने की शुरूआत. जब कोई…
