Author: News Desk

Chaibasa. माओवाद प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में सोमवार को आईईडी विस्फोट होने से झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का एक कांस्टेबल घायल हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड जगुआर एक माओवाद-विरोधी (सुरक्षा) बल है. अधिकारी के अनुसार यह घटना छोटा नागरा थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर कोबरा और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान कालापबुरू, दलाईगाड़ा और मारंगपुएस्टा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कांस्टेबल ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा सुरक्षाकर्मियों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के समीप पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऑटो और अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर में ऑटो चालक शंभू गोप की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया है. वहीं एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं.गंभीर रूप से घायल गोपी, बिरंकणी, नमिता, राजबाला और ननिका को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी लोग चाईबासा से बस से पोटका…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची के होटल के कमरे में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं. दोनों कस्टमर लड़के हैं. पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है. लड़की का नाम दीपा कुमारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. कमरे में जांच पड़ताल के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. कमरे से शराब की…

Read More

New Delhi.देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह वैगन आर, ऑल्टो के10, सेलेरियो और ईको मॉडल के सभी संस्करणों में छह एयरबैग की पेशकश करेगी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने बयान में कहा कि यह कदम विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा की पेशकश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने बयान में कहा, ‘‘भारत का तेजी से विस्तारित आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचा, तेज रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे और विकसित हो रहे आवागमन…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की ‘‘मध्यस्थता’’ को लेकर सोमवार को एक बार फिर सवाल खड़े किए और कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या उसने द्विपक्षीय मामले में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार कर लिया है? पार्टी महासचिव भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार एवं प्रशासन के स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग भी की तथा सवाल किया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा देंगे?उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे घटनाक्रम पर सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाकर स्थिति साफ करनी चाहिए तथा सर्वदलीय बैठक…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मंझारी थाना क्षेत्र के जलधार ग्राम में हत्या का मामला सामने आया है. यहां जेनाराम पूर्ति की हत्या उसी के साथी चक्र सिंह पूर्ति ने धारदार हथियार से कर दी. जानकारी के मुताबिक, दोनों एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चक्र सिंह पूर्ति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से जेनाराम पूर्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद आरोपित चक्र सिंह पूर्ति खुद मंझारी…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु गांव में एक युवक की हत्या का मामला आया है. मृतक की पहचान गांव के ही मुंडा मंजीत हाईबुरू के रूप में हुई है. उसकी हत्या रविवार रात गला रेतकर की गयी है. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हरिया के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पान्ड्राशाली ओपी को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने…

Read More

Ranchi. रांची में सोमवार की सुबह दो लोगों के शव मिले जिनके गले रेते हुए थे. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान से शव बरामद किए गए.अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई जिसके बाद हत्यारों ने शवों को किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया, ‘दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी. हमने मामले की…

Read More

Islamabad.पाकिस्तान की सेना ने रविवार देर रात स्वीकार किया कि भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में उसके एक सैन्य विमान को “हल्का नुकसान” पहुंचा है. हालांकि, विमान या उसकी क्षति से संबंधित विवरण की जानकारी साझा नहीं की गई. शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी थी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने वायु सेना और नौसेना अधिकारियों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य ऑपरेशन बुनयान-उन-मरसूस’ की कार्रवाई…

Read More

New Delhi. पहलगाम हमले के बाद भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को बताया था कि निसंदेह वह पाकिस्तान की धरती से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकी ठिकानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्र के अनुसार गत मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद भारत ने विभिन्न देशों को बताया था कि पाकिस्तान की हर सैन्य कार्रवाई पर उसका जवाब अधिक शक्तिशाली और निर्णायक होगा. सूत्रों ने बताया कि यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा था कि पाकिस्तानी कार्रवाइयों के…

Read More