Author: News Desk

New Delhi. हमारी लड़ाई आतंकी बुनियादी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया. उनके एक्शन के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की. उनका जो भी नुकसान हुआ, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं. हमारी तरफ से एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ा था. इसे भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था. एयर मार्शल एके भारती ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी देते हुए ये बातें कही. एयर मार्शल भारती ने बताया कि हमारे पुराने हथियारों ने भी युद्ध में कमाल का काम किया और…

Read More

Chandil. चांडिल रेलवे यार्ड में हाइवा की चपेट में आने से सिक्युरिटी गार्ड की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर के पचभिंदा निवासी रंजीत सिंह के रूप में की गयी है. सिक्युरिटी गार्ड आधुनिक कंपनी में कार्यरत था. उसकी ड्यूटी चांडिल के रेलवे यार्ड में थी. वह आधुनिक कंपनी के कोयला की देखभाल व वाहनों की इंट्री करता था. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार ने बताया कि चांडिल रेलवे यार्ड…

Read More

Washington. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपना यह दावा दोहराया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान से यह कहकर दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच ‘परमाणु संघर्ष’ रोक दिया कि अगर वे संघर्षविराम करते हैं, तो अमेरिका उनके साथ बहुत सारा व्यापार करेगा. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में कहा, ‘शनिवार को मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम कराने में मदद की. मुझे लगता है कि यह एक स्थायी संघर्षविराम होगा, जिससे दो ऐसे राष्ट्रों के बीच खतरनाक संघर्ष समाप्त होगा, जिनके पास बहुत सारे परमाणु…

Read More

New Delhi. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नरेन्द्र मोदी सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों के पराक्रम के बारे में जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार से देशभर में 11 दिवसीय ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी. भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी 13 से 23 मई तक चलने वाली इस यात्रा में समाज के प्रमुख सदस्यों समेत लोगों को पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत के सफल अभियान के पक्ष में लामबंद करना चाहती है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा का स्वर स्पष्ट रूप से राजनीतिक नहीं…

Read More

Mayurbhanj. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को मयूरभंज जिले में संथाल जनजाति की संस्कृति, ओल चिकी लिपि के विकास और गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की स्मृतियों के संरक्षण के लिए 50 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की. मांझी ने संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के आविष्कार की शताब्दी और पंडित रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान यह घोषणा की. यह समारोह मयूरभंज जिले के महुलडीहा में आयोजित किया गया. माझी ने कहा कि पंडित मुर्मू के आवास और समाधि पीठ को स्मारक के रूप में विकसित…

Read More

Saraikela. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. एक्स पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लिखा है कि सेना की प्रेस काॅन्फ्रेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सच सबूतों के साथ दुनिया के सामने रख दिया है. भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि यह नया भारत आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में कई गुना ताकत से जवाब दे रहा है. श्री सोरेन ने आगे लिखा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और…

Read More

Jamshedpur. चांडिल प्रखंड मुख्यालय के समीप कटिया स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे एक किशोर की वज्रपात से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत महानंदपुर गांव निवासी अनमोल सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि अनमोल सिंह स्टेडियम में अपने कोच प्रमोद कुमार से क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहा था. रविवार की रात वह शौचालय के लिए निकला था, तभी अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. घायल अवस्था में उसे तुरंत जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे…

Read More

New Delhi. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा. आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था. बोर्ड ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की…

Read More

Saraikela.सरायकेला-कालाडूंगरी मार्ग पर बड़ाकांकड़ा टर्निंग के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंट से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत कालागुजू गांव निवासी कालीदास महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद सड़क किनारे गिरे कालीदास महतो को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. कालीदास महतो कालागुजु गांव का रहने वाला था. पर वह अपने ससुराल सिंघपुर में रहता था. वह नगर पंचायत का कचरा उठाव वाहन चलता था. घटना के समय वह काम पर…

Read More

Vetican City.पोप लियो चौहदवें ने सोमवार को जेल में बंद पत्रकारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और ‘स्वतंत्र भाषण और प्रेस के अनमोल उपहार’ को कायम रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने 6,000 पत्रकारों के साथ बात की जो प्रथम अमेरिकी पोप के रूप में उनके चुनाव की रिपोर्टिंग करने रोम आये थे. लियो ने आम जनता के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक के लिए जैसे ही वेटिकन सभागार में प्रवेश किया वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. पिछले सप्ताह 24 घंटे के सम्मेलन में चुने गए 69 वर्षीय ऑगस्टीनियन मिशनरी ने पत्रकारों से…

Read More