Saraikela. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. एक्स पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लिखा है कि सेना की प्रेस काॅन्फ्रेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सच सबूतों के साथ दुनिया के सामने रख दिया है. भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि यह नया भारत आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में कई गुना ताकत से जवाब दे रहा है. श्री सोरेन ने आगे लिखा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और…
Author: News Desk
Jamshedpur. चांडिल प्रखंड मुख्यालय के समीप कटिया स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे एक किशोर की वज्रपात से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत महानंदपुर गांव निवासी अनमोल सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि अनमोल सिंह स्टेडियम में अपने कोच प्रमोद कुमार से क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहा था. रविवार की रात वह शौचालय के लिए निकला था, तभी अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. घायल अवस्था में उसे तुरंत जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे…
New Delhi. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा. आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था. बोर्ड ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की…
Saraikela.सरायकेला-कालाडूंगरी मार्ग पर बड़ाकांकड़ा टर्निंग के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंट से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत कालागुजू गांव निवासी कालीदास महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद सड़क किनारे गिरे कालीदास महतो को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. कालीदास महतो कालागुजु गांव का रहने वाला था. पर वह अपने ससुराल सिंघपुर में रहता था. वह नगर पंचायत का कचरा उठाव वाहन चलता था. घटना के समय वह काम पर…
Vetican City.पोप लियो चौहदवें ने सोमवार को जेल में बंद पत्रकारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और ‘स्वतंत्र भाषण और प्रेस के अनमोल उपहार’ को कायम रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने 6,000 पत्रकारों के साथ बात की जो प्रथम अमेरिकी पोप के रूप में उनके चुनाव की रिपोर्टिंग करने रोम आये थे. लियो ने आम जनता के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक के लिए जैसे ही वेटिकन सभागार में प्रवेश किया वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. पिछले सप्ताह 24 घंटे के सम्मेलन में चुने गए 69 वर्षीय ऑगस्टीनियन मिशनरी ने पत्रकारों से…
Bijing. चीन की सेना ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया कि उसके सबसे बड़े सैन्य मालवाहक विमान ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति की है और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (पीएलएएफ) ने इस बात से इनकार किया है कि उसके शीआन वाई-20 सैन्य परिवहन विमान ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति की है. चीनी रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया कि इंटरनेट पर ‘‘वाई-20 द्वारा पाकिस्तान को राहत सामग्री पहुंचाने’ के बारे में काफी सूचनाएं देखने के बाद,…
Mumbai. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए बनी सहमति का स्थानीय शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार स्वागत किया और मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी ने करीब चार प्रतिशत की छलांग के साथ एक कारोबारी सत्र की सबसे ऊंची बढ़त दर्ज की. बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 2,975.43 अंक की जबर्दस्त तेजी देखी गई जबकि एनएसई निफ्टी ने 916.70 अंक की बड़ी छलांग लगाई. विश्लेषकों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जारी तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बनने से निवेशकों के बीच सकारात्मक धारणा बनी। इसके अलावा अमेरिका…
Ranchi. पुलिसकर्मियों के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से सवाल पूछा है. जानना चाहा है कि ट्रांसफर संबंधी अधिकार मामले में डीआइजी बड़ा होता है या डीएसपी? बाबूलाल के अनुसार, इस केस में झारखंड के लोगों को सीएम से इस सवाल का जवाब चाहिए. मामला धनबाद का है. उन्होंने कहा कि धनबाद इलाके के कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला डीआइजी की प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा पर हुआ था. फिर किसी डीएसपी की रिपोर्ट पर उन पुलिसकर्मियों का तबादला रोक दिया गया. पुलिसकर्मियों के एसोसिएशन ने भी इस तबादले और स्थगन की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जांच…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में संभावित अनियमितताओं पर चिंता जताई और सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) तथा क्षेत्र निरीक्षकों (सीआई) को जांच कर तीन कार्य दिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. मित्तल ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यह बात संज्ञान में आई है कि योजना के कई लाभार्थियों ने एक ही बैंक खाते के माध्यम से धनराशि प्राप्त की, जो योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है. आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘सभी बीडीओ और सीआई को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में वास्तविक लाभार्थियों की सूची सत्यापित…
Jamshedpur.जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के नरगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों रविवार की शाम डैम में डूबे थे. सोमवार को दोनों का शव गोताखोरों ने डैम से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. जमशेदपुर में सभी गोविंदपुर में रहते थे. मृतकों की पहचान गौरव सिंह (21) और अभिषेक कुमार (19) के रूप में की गई. दोनों ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के कासगंज मोहल्ला चौक के रहने वाले थे. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम कर रहे थे.…
