New Delhi. भारत के चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचकों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे दौर पर विराम लग गया . छत्तीस वर्षीय कोहली ने पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ एक दिवसीय क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं. जब टी20 क्रिकेट वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में था, तब वह टेस्ट…
Author: News Desk
Mumbai. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के मद्देनजर पिछले सप्ताह अस्थायी रूप से बंद किए गए 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन फिर से शुरू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के कारण श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर तथा पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ान परिचालन नौ मई से 15 मई तक निलंबित कर दिया गया था. शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन होगा. प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद आया है. यह सहमति चार दिन तक सीमा के आरपार हमलों के बाद बनी. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान…
New Delhi. लोको पायलटों और उनकी यूनियनों ने साप्ताहिक विश्राम के 30 घंटों में 16 घंटे के दैनिक आराम को समायोजित करने के रेल मंत्रालय के हालिया फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. हालांकि, रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ‘रनिंग रूम’ और ट्रेन इंजन में एसी की उपलब्धता, लोको पायलटों के काम के घंटों की निरंतर निगरानी, रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित भर्ती अभियान समेत कर्मचारियों के हित में कई उपाय किए गए हैं. कामकाज के घंटों और विश्राम से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी 2013) की स्वीकृत सिफारिशों के कार्यान्वयन और अनुपालन…
Jamshedpur.परसुडीह के बामनगोड़ा काली मंदिर के पास के बीरेन महतो की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. बीरेन नहाने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.घटना की सूचना मिलते ही बीरेन का बेटा और उसके पांच दोस्त मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने शव को बाहर निकाला. मौके पर बीरेन की चप्पल और सब्जी से भरा झोला (जिसमें नींबू और लहसुन थे) तालाब किनारे पड़ा मिला. सूचना मिलने पर बीरेन की…
New Delhi. भारत और पाकिस्तान के सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत होने की घोषणा सबसे पहले अमेरिका की ओर से किए जाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को सरकार से सवाल किया कि क्या उसने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? पार्टी ने इस मुद्दे का “अंतरराष्ट्रीयकरण” करने के प्रयास की भी आलोचना की. कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष रोकने पर सहमति का ऐलान सभी के लिए आश्चर्यजनक है, क्योंकि यह पहली बार है, जब किसी तीसरे…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विदेश में रह रहे बब्बर खालसा के आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से जुड़े एक प्रमुख खालिस्तानी आतंकवादी को रविवार को बिहार से गिरफ्तार किया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि वह (संधू) 2016 में पंजाब की नाभा जेल से भागने वाले कुख्यात अपराधियों में से एक है. बयान में कहा गया कि यह सफलता तब मिली जब एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर खालिस्तानी आतंकवादी साजिश के एक मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी कश्मीर सिंह गलवाड्डी को बिहार के मोतिहारी से पकड़ लिया. इसमें…
Jamshedpur. रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से चक्रधरपुर मंडल के कांड्रा-सिनी रेलखंड में 13 एवं 16 मई को निर्धारित ब्लॉक रद्द कर दिया गया है. परिणामस्वरूप निम्नलिखित प्रभावित ट्रेनों का अब निम्नानुसार सामान्य परिचालन होगा. ट्रेन संख्या 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस का 13 एवं 16 मई को सामान्य परिचालन होगा. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानागर-हटिया एक्सप्रेस का 13 एवं 16 मई, ट्रेन संख्या 68085 टाटानागर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर का 13 एवं 16 मई, ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना-टाटानागर मेमू पैसेंजर का 13 एवं 16 मई को सामान्य परिचालन होगा. इस मार्ग पर ट्रेनों का समय बदला रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के…
Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़ी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि रांची के विधायक सीपी सिंह की शिकायत के बाद आरोपी को पुंदाग इलाके में गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) अमर कुमार पांडे ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पुंदाग पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इससे पहले, रांची के विधायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें बेहद भड़काऊ…
Ranchi. मेधा डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी सोमवार से लागू होगी. सभी प्रकार के दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. जबकि, आधा लीटर दूध में एक रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. कंपनी ने स्लिम, ताजा, शक्ति, शक्ति स्पेशल और काउ मिल्क के साथ-साथ खोवा दूध और छेना दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की है. मेधा डेयरी के एमडी जयदेव बिश्वास ने कहा कि लागत मूल्यों में वृद्धि के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है. नयी कीमत सोमवार से लागू होगी. सरायकेला…
