Author: News Desk

Ranchi. ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की ओर से चार लेबर कोड और किसान एवं मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा. हड़ताल के संबंध में सीटू के राज्य सचिव विश्वजीत डे ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में हडताल से सबसे अधिक प्रभाव खनन क्षेत्र पर पडेगा. इसके अलावा स्कूलों में चलनेवाले मिड डे मील, बैंक, बीमा, स्टील और आंगनबाडी केंद्रों की सेवाएं भी प्रभावित होंगी. वहीं हडताल के समर्थन में राज्य के वामदल भी दो घंटे का चक्का जाम करेंगे. इस संबंध में वामदलों ने जिला स्तर पर 15 मई से…

Read More

Ranchi.रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेल सिटी में सोमवार को एक खड़ी कार में अचानक आग लग गयी, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि, इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सेल सिटी परिसर में पार्क थी. सेल सिटी में तैनात हाउस गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए पाइप को पानी की टंकी से जोड़कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. फिलहाल, आग लगने के…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. इसमें उपायुक्त अन्नय मित्तल ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. जनता दरबार में फरियादियों ने मइंया सम्मान योजना के डीबीटी में देरी, दहेज प्रताड़ना, आवास योजना का लाभ और सड़क निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

Jamshedpur. डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की छात्रा कौशिकी पाठक ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सिटी टॉपर बनी हैं. कौशिकी ने बताया कि वह रोजाना 6 से 7 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं कौशिकी ने बताया कि उन्होंने 10वीं कक्षा के बाद ही यह निश्चित कर लिया था कि उन्हें कानून की पढ़ाई करनी है. इसी कारण उन्होंने विज्ञान या वाणिज्य की जगह कला (मानविकी) संकाय में दाखिला लिया और साथ ही क्लैट की तैयारी भी शुरू कर दी. उनकी इस सुनियोजित तैयारी का ही नतीजा है कि उन्हें दोनों ही परीक्षाओं…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट में अपने अंतिम कार्यदिवस पर मिले भरपूर सम्मान से अभिभूत भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके उत्तराधिकारी न्यायमूर्ति बी आर गवई सर्वोच्च न्यायालय के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और बुनियादी संवैधानिक सिद्धांतों को कायम रखेंगे. विदाई से जुड़ी इस रस्मी पीठ में निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति संजय कुमार शामिल थे. इस अवसर पर न्यायमूर्ति खन्ना को न केवल उनके योगदान के लिए, बल्कि उनके चाचा और शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच आर खन्ना की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भी…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य आशा लकड़ा ने विभिन्न आदिवासी समूहों के विरोध के मद्देनजर झारखंड सरकार से रांची में एक फ्लाईओवर के निर्माण को रोकने का आग्रह मंगलवार को किया. कई आदिवासी संगठन सिरम टोली में बनाए जा रहे फ्लाईओवर के ‘रैंप’ को हटाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे सरना स्थल तक पहुंचने में बाधा आ रही है और वाहनों की लगातार आवाजाही से इस धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग हो सकती है. आर्यभट्ट सभागार में केंद्रीय सरना समिति और अन्य आदिवासी संगठनों के साथ बैठक के बाद लकड़ा ने स्थिति…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को मंगलवार को निर्देश दिया कि वह सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस (नकदी रहित) उपचार योजना को सही अर्थों में लागू करे. इस योजना के तहत प्रत्येक दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने का हकदार होगा. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केंद्र को अगस्त 2025 के अंत तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई हो. क्रियान्वयन रिपोर्ट में इस योजना के तहत कैशलेस उपचार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों…

Read More

New Delhi. रेल मंत्रालय ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपातकालीन कोटे के तहत रेलगाड़ियों में सीट या बर्थ आरक्षण के लिए ट्रेवल एजेंट से प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा. मंत्रालय का यह निर्देश इस कोटे के दुरुपयोग की आई शिकायतों के बाद आया है. मंत्रालय ने सभी 17 रेलवे जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को लिखे एक लिखित निर्देश में कहा, ‘आपातकालीन कोटे से अनधिकृत रूप से सीट आवंटित करने के प्रयास के मामले इस कार्यालय के संज्ञान में लाये गए हैं.’ मंत्रालय ने आपातकालीन कोटे से सीट आवंटित करने की प्रक्रिया…

Read More

New Delhi.भारत का इस्पात और एल्युमीनियम पर अमेरिकी शुल्क के जवाब में कुछ अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के लिए जारी बातचीत पर असर डाल सकता है. शोध संस्थान जीटीआरआई ने मंगलवार को यह बात कही. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि अगर अमेरिका इस मामले पर भारत के साथ विचार-विमर्श करता है या शुल्क वापस लेता है, तो समाधान हो सकता है. ऐसा नहीं होने पर भारत के जवाबी आयात शुल्क जून की शुरुआत में प्रभावी हो सकते हैं, जिससे संभावित रूप से अमेरिकी निर्यातकों पर असर…

Read More

New Delhi.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कहा कि वह किसी भी अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में न तो कोई मेधावी सूची घोषित करेगा और न ही छात्रों की उत्तीर्ण श्रेणी इंगित करेगा.बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए. दसवीं कक्षा की परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा. दोनों परीक्षाओं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा,‘बोर्ड…

Read More