Author: News Desk

Chaibasa.चाईबासा- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दरअसल, बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी बीच गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए. आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया.…

Read More

Koderma. कोडरमा जिले के सीमा पर स्थित जवाहर घाट में बुधवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर जवाहर पुल के नीचे तिलैया डैम में जा गिरी. इसमें दो लोगों के मौत होने की सूचना है, राहुल सोनकर नामक व्यक्ति जो फल विक्रेता है, अपने मित्र आशीष और अपने मुंशी सौरव तथा ड्राइवर संदीप के साथ बीती रात कोडरमा से बरही एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे. बुधवार की अहले सुबह सभी वापस अपने घर झुमरीतिलैया लौट रहे थे. इसी बीच जवाहर घाटी में तिलैया डैम पर बने पुल पर उनकी बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना…

Read More

Ranchi. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से जुड़े 53,604 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. ये सभी अभ्यर्थी झारखंड निवासी हैं जिन्होंने सीटेट या पड़ोसी राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण की थी. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे. बाद में हाईकोर्ट के इस आदेश को परिमल कुमार व अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 30 जनवरी 2025 को अंतिम न्यायादेश पारित किया. इस न्यायादेश के आलोक में जेएसएससी ने मंगलवार को…

Read More

New Delhi. भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को ‘व्यर्थ एवं बेतुकी’ बताकर सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि इस तरह के प्रयासों से यह ‘निर्विवाद’ सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य ‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा. भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की है. चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने देखा है…

Read More

New Delhi. पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया. उन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ लिया था. बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे शॉ को अमृतसर जिले में अटारी में संयुक्त जांच चौकी पर (पाकिस्तान में वाघा सीमा के सामने) उसके हवाले कर दिया. बीएसएफ ने शॉ की एक तस्वीर जारी की जिसमें उन्हें दाढ़ी, मूंछ और बिखरे बालों के साथ देखा जा सकता है वह गोल गले की हरे रंग…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनने के बाद सीसीएस की पहली बैठक है. इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं. बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति का आकलन किया जा रहा है. इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी…

Read More

New Delhi.चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ खातों पर बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है. इस संबंध में जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ईमेल किया गया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है.यह घटनाक्रम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए उसके नामों की घोषणा किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है. भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन…

Read More

New Delhi. न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। वह अनुच्छेद 370 समाप्त करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने समेत कई अहम फैसले देने वाली पीठों में शामिल रहे हैं.न्यायमूर्ति गवई (64) को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में शपथ ली. उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए. न्यायमूर्ति गवई को 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत…

Read More

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी अवसंरचनाओं के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया. भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में राज्य की राजधानी के मध्य स्थित शहीद चौक से रैली शुरू हुई रैली के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए. करीब…

Read More

Ranchi. कोल्हान समेत झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 12 जिलों गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के लिए लू की चेतावनी जारी की है. विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इसी बीच, जमशेदपुर में मंगलवार को सबसे अधिक 25 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी राहत महसूस की गई. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में 15 मई की दोपहर…

Read More