Author: News Desk

Ranchi. झारखंड में बिजली टैरिफ वृद्धि को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) को घोषित नई दरें रास नहीं आ रही हैं. जेबीवीएनएल अब आयोग के समक्ष पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की तैयारी में है. यह याचिका इसी सप्ताह दाखिल की जा सकती है. आयोग ने 30 अप्रैल 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरों की घोषणा की थी, जो 1 मई 2025 से प्रभावी हो चुकी है. इसमें शहरी उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 40 पैसे की वृद्धि…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर पुल के पास बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां एक साथ चार गाड़ियों में टक्कर हो गयी. चारों गाड़ियां आपस में एक-एक कर टकरा गयीं. इस वजह से काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है. खबर अपटेड हो रही है…

Read More

New Delhi.टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में भारत, ब्रिटेन और नीदरलैंड में अपने परिचालन के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी ने कहा कि कुल राशि में से करीब 80 प्रतिशत भारत में चल रही परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी. नरेंद्रन ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हम 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की उम्मीद कर रहे हैं. चटर्जी ने इस बारे…

Read More

New Delhi. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा हुई. इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में वृद्धि हुई है. आईएमडी ने बताया कि ‘आउटगोइंग लांगवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है जो…

Read More

New Delhi. सब्जियों, फलों एवं दालों की कीमतों में नरमी आने से अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर आ गई. इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में एक और कटौती की पर्याप्त गुंजाइश बन गई है.मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 3.16 प्रतिशत रही, जो जुलाई, 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जुलाई, 2019 में यह 3.15 प्रतिशत थी. मार्च, 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति 3.34 प्रतिशत और अप्रैल, 2024 में…

Read More

New Delhi. भारत ने फिर स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान से कश्मीर को लेकर केवल एक ही मुद्दे पर बात होगी, वह मुद्दा पीओके की वापसी है. भारत ने यह भी फिर स्पष्ट किया है कि कश्मीर के मुद्दे पर उसे किसी तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है. मंगलवार की शाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दोहराया कि कश्मीर पर इस्लामाबाद के साथ एकमात्र मुद्दा पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गये क्षेत्रों को भारत को वापस करना है.. लंबे समय से हमारा रुख यह है कि कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के…

Read More

New Delhi. सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय के हाल के एक फैसले के बाद अब सहायक लोको पायलट को ट्रेन के परिचालन के दौरान बीच के प्रत्येक स्टेशन का समय चालक दल वाली अपनी डायरी में नोट करने का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. मंत्रालय ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के लिए कागजी कार्रवाई में कमी लाने के उपायों का आकलन करने के लिए एक समिति गठित की थी, जिसकी कई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है तथा सभी जोन को संबोधित एक हालिया परिपत्र के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी…

Read More

New Delhi.भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप काम नहीं करने की वजह से निष्कासित कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच चार दिन के सैन्य टकराव के बाद बढ़े तनाव के बीच की गई. भारत ने अधिकारी की गतिविधियों पर नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया.

Read More

Dhanbad. धनबाद के बीआईटी सिंदरी में प्रथम और तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद प्रथम वर्ष के छात्रों को मंगलवार को छात्रावास खाली करने को कहा गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.यह झड़प सोमवार रात संस्थान परिसर में उस समय हुई जब प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कुछ बाहरी लोगों की मदद से तीसरे वर्ष के एक छात्र की कथित तौर पर तीखी नोकझोंक के बाद पिटाई कर दी. बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा कि संस्थान प्रबंधन और पुलिस द्वारा झड़प की अलग-अलग जांच की जाएगी. उन्होंने कहा, घटना…

Read More

Koderma. कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई के पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे. इसी बीच अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को पटक-पटक कर मार डाला. इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई. सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया. थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया. इसके बाद सदर अस्पताल में…

Read More