Islamabad. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को विस्तारित कोष सुविधा कार्यक्रम के तहत 1.02 अरब अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त वितरित कर दी है. पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान को इस सहायता कार्यक्रम की दूसरी किस्त ऐसे समय पर दी गई है जब आईएमएफ पाकिस्तान के आगामी बजट पर ऑनलाइन माध्यम से चर्चा कर रहा है. हाल ही में भारत के साथ तनाव पैदा होने से आईएमएफ के मिशन प्रमुख की इस्लामाबाद यात्रा कुछ दिन के लिए टल गई. पाकिस्तान सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दो जून को बजट पेश करने की…
Author: News Desk
New Delhi.एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए दोहा जा रहे हैं. यह इस साल जनवरी में ट्रंप के पद संभालने के बाद उनकी दूसरी मुलाकात होगी. सूत्रों ने कहा कि अंबानी कतर के अमीर द्वारा ट्रंप के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे.यह रात्रिभोज दोहा के लुसैल पैलेस में आयोजित होगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया. हालांकि, किसी तरह की व्यापारिक चर्चाएं होने की संभावना नहीं है, लेकिन रिलायंस समूह…
Ranchi. हाईकोर्ट के जजों द्वारा अनावश्यक और बार-बार ब्रेक लेने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही हैं. पीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि कुछ ही जज ऐसे हैं, जिनके काम पर हमें गर्व होता है. पर कुछ जज ऐसे भी हैं जो हमें निराश कर रहे हैं. जजों की पीठ ने कहा कि कई जज ऐसे हैं जो लगातार काम नहीं करते हैं. आमतौर पर चाय ब्रेक, कॉफी ब्रेक, इस ब्रेक, उस ब्रेक के…
New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी पी सिंह ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बल 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के लिए ‘‘निरंतर एवं कठोर’’ अभियान चला रहे हैं. सिंह ने कहा कि 2014 में शुरू हुआ नक्सल विरोधी अभियान 2019 से और तेज तथा अधिक केंद्रित हो गया है, जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल नक्सलवाद को खत्म करने की प्रतिबद्धता के साथ राज्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. जमीनी स्तर पर अभियानों के प्रभावों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों…
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यूनिसेफ को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरा सहयोग देगी. यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने सोरेन से यहां उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. मैककैफ्रे ने बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय में काम…
Lohardaga. लोहरदगा जिले में जंगली हाथी ने 30 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बुधवार को लोहरदगा शहर में कचहरी मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब सागीर अली अपने धान के खेत में काम करके घर लौट रहा था. जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव निवासी अली पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही…
Pradeep. पाकिस्तानी चालक दल के 21 सदस्यों के साथ एक जहाज के बंदरगाह शहर पारादीप में पहुंचने के बाद ओडिशा पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के कुल 25 सदस्यों के साथ ‘एमटी साइरन-2’ जहाज ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के लिए कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया से सिंगापुर होते हुए बुधवार को सुबह पारादीप बंदरगाह पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के बाकी सदस्यों में भारतीय और थाई नागरिक शामिल हैं. मरीन थाने की प्रभारी निरीक्षक बबीता देहुरी ने बताया कि आव्रजन विभाग से चालक दल के सदस्यों…
New Delhi. टाटा कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,000 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है.वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 765 करोड़ रुपये रहा था. टाटा कैपिटल की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में लगभग 50 प्रतिशत प्रतिशत बढ़कर 7,478 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 4,998 करोड़ रुपये रही थी. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टाटा समूह की वित्तीय सेवा इकाई का शुद्ध लाभ 3,655 करोड़…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का उद्देश्य नशीली दवाओं के अवैध उत्पादन, तस्करी और सेवन की रोकथाम को लेकर चल रही कार्रवाई की समीक्षा करना था. एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों और कानून प्रवर्तन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. शहरी क्षेत्रों के युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना स्तर…
जमशेदपुर: टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में खुलेआम शराब पीने की घटना को लेकर डाक विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि एक अन्य को ड्यूटी से हटा दिया गया है. यह कदम केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर उठाया गया. 3 मई 2025 की रात टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में कर्मचारियों द्वारा खुलेआम शराब सेवन किए जाने की सूचना एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी. इस रिपोर्ट के बाद डाक विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए और गंभीरता से मामले को लिया. डाक अधीक्षक परमानंद…
