Ranchi. रांची रेल मंडल के कानारोवां-टाटी-परबाटोनिया रेलखंड तथा चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक तथा 28 एवं 30 मई को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (वाया-रांची) 15 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 04 घंटे 30 मिनट विलंब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 24 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 02 घंटे 15 मिनट विलंब से चर्लपल्ली से रवाना होगी.
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट में 12 मई से छह जून तक वार्षिक ग्रीष्मावकाश रहेगा. इस दौरान हाइकोर्ट में नाै दिन वेकेशन बेंच बैठेगी. यह सिंगल बेंच अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी. अलग-अलग दिन बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत 27 एवं 29 मई को अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. सबसे अंत में जस्टिस दीपक रोशन की अदालत तीन व पांच जून को सुनवाई करेगी. सबसे पहले दिन 13 मई को जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच बैठेगी. 20 व 22 मई को जस्टिस संजय प्रसाद तथा 13 व 15 मई को जस्टिस अरुण कुमार…
Ranchi.सीबीआइ टीम ने शनिवार को सीसीएल की सयाल परियोजना अंतर्गत सीएमपीएफ कार्यालय के दो क्लर्कों रमेश यादव व लोकेश कुमार को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है. उस वक्त दफ्तर में लंच टाइम था. दोनों क्लर्कों ने सितंबर 2023 में रिटायर्ड एक सीसीएल कर्मी से उनके सीएमपीएफ भुगतान का पेपर प्रोसेस करने के एवज में घूस मांगा था. सीबीआइ टीम ने शिकायतकर्ता का नाम फिलहाल गुप्त रखा है. दोनों क्लर्कों को दबोचने के बाद सीबीआइ टीम ने बरका-सयाल के जीएम, सयाल पीओ, पर्सनल मैनेजर को मौके पर बुलाया और…
Rourkela. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रेलवे की जमीन पर दुकान चलाने की इजाजत देने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में आरपीएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है. शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि बिमलगढ़ में तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल शंभू प्रसाद सिंह कथित तौर पर रिश्वत ले रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई के बयान में कहा गया कि आठ मई को एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की गई. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा सहित तीन अन्य गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने सुनवाई की और सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आदालत के आदेश पर सभी आरोपितों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है. ईडी ने शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ़्तार किया था। मोहित देवड़ा, मास्टर माइंड का बेटा है. वह भी अपने पिता और अमित गुप्ता के साथ जीएसटी…
New Delhi. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में इम्तियाज और सात अन्य जवान घायल हो गए. इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है. यहां गदड़ा स्थित ड्राइवर कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने हाथ साफ कर दिया.चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख 90 हजार रुपये नकद चोरी कर ली है. दरअसल, रामकिशुन प्रसाद का परिवार अपने पैतृक गांव गया में करीब डेढ़ महीने से था, इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. रामकिशुन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि चोर उनके घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सारे कीमती जेवरात और नकदी समेट कर ले गए. चोरी की इस…
Jamshedpur.टाटा स्टील नीदरलैंड्स ने हाइपर फ्लैंज, लॉन्च किया है, जो उसका नवीनतम हॉट-रोल्ड स्टील उत्पाद है. यह उत्पाद ऑटोमोटिव निर्माताओं को हल्के डिजाइन बनाने में अधिक स्वतंत्रता प्रदान करता है और उत्कृष्ट निर्माण मजबूती सुनिश्चित करता है. हाइपर फ्लैंज परिवार ने चेसिस, लैडर फ्रेम और सस्पेंशन पार्ट्स के लिए एक नया मानक स्थापित किया है, जो उच्च छेद विस्तार क्षमता और फ्रैक्चर टफनेस को संयोजित करता है. यह हल्के और प्रभावी समाधान की तलाश में ऑटोमोटिव उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 800 एमपीए ताकत स्तर तक वजन में 15 प्रतिशत तक बचत प्रदान करता है. चेसिस पार्ट्स में…
Jamshedpur.जमशेदपुर के कपाली ओपी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य सड़क पर रुगड़ी के पास एक 407 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार नरेश सिंह सरदार की मौत हो गई. नरेश चांडिल के डालग्राम गांव का रहने वाला था. वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. घटना के समय वह अपने बड़े भाई संतोष सिंह सरदार से मिलकर लौट रहा था. संतोष का बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद पुलिस ने घायल नरेश को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत…
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ी अपडेट आई है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर…
