Author: News Desk

Islamabad. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को चेतावनी दी कि भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास किसी भी समय सैन्य हमला कर सकता है. आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव चरम पर है.आसिफ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत नियंत्रण रेखा के पास किसी भी स्थान पर हमला कर सकता है… नयी दिल्ली को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार…

Read More

Jamshedpur. लोयोला स्कूल की ओर से अपनी होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल को सोमवार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर फादर रेक्टर ने शांभवी को प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. प्रिंसिपल ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. शांभवी ने इस वर्ष आइसीएसई की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है. शांभवी जायसवाल और उनके माता-पिता का गर्मजोशी से स्वागत के साथ समारोह की शुरुआत हुई. शांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक जायसवाल मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं. जबकि…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के बगबेड़ा में सोमवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान दो मजदूर गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान प्रधानटोला निवासी 24 वर्षीय कृष्णा बास्के के रूप में हुई है. जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बातचीत के बाद मृतक के परिजन को छह लाख रुपए का मुआवजा भुगतान पर सहमति बनी. वार्ता एमजीएम अस्पताल में हुई. वार्ता में डीडीसी, एसडीओ, एडीसी और बीडीओ आदि मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, सदस्य…

Read More

Paradeep.ओडिशा के पारादीप में समुद्री पुलिस थाना क्षेत्र में गहरे समुद्र में खड़े विदेशी जहाजों को सीमा शुल्क की अनुमति के बिना सामान पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पारादीप समुद्री पुलिस थाना प्रभारी बबीता देहुरी ने बताया कि आमतौर पर पारादीप बंदरगाह पर तैनात सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही माल विदेशी जहाजों को भेजा जाता है, लेकिन कुछ लोग छोटी नावों के जरिए इन जहाजों को गुपचुप तरीके से सामान भेज रहे थे जिससे देश को राजस्व…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जातिगत जनगणना के साथ ही यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म हो तथा निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए. पार्टी के ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभागों के प्रमुखों ने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी के दबाव में सरकार जातिगत जनगणना के लिए तैयार हुई है. कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा, ‘‘जब मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री और अर्जुन सिंह जी शिक्षा मंत्री थे, तब हमारे संविधान में 93वां संशोधन किया…

Read More

Jamshedpur. आइसीएसइ 10वीं बोर्ड की नेशनल टॉपर सह जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल से राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने उनके कदमा स्थित घर पर पहुंच कर मुलाकात की. इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस सफलता के लिए शांभवी जायसवाल को झारखंड सरकार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ की शांभवी के पिता डॉ अभिषेक जायसवाल और मां डॉ ओजस्वी शंकर को भी बेटी की इस सफलता के लिए बधाई दी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शांभवी का अपनी ओर से आइपैड भेंट किया. वहीं भविष्य में शिक्षा संबंधित किसी भी प्रकार…

Read More

Dumka. झारखंड का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत पुल दुमका जिले के मयूराक्षी नदी पर बना है. यह पुल बीते कुछ सालों में सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है. पर्यटक इस खूबसूरत पुल पर सेल्फी लेना और विडियो बनाना काफी पसंद करते हैं. पुल की लंबाई 2340 मीटर इस पुल की लंबाई 2340 मीटर है. 198.11 करोड़ की लागत से यह पुल मार्च 2023 में बनकर तैयार हुआ था. इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. तकरीबन 5 सालों में राज्य का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार हुआ. इसे कुमराबाड़ पुल के नाम से जाना…

Read More

Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रांची टीम ने डीएमओ ऑफिस में बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विंदेश तिर्की को दो हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि एसीबी को सूचना मिली थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी जबकि वादी घूस देने की तैयार नहीं था. जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी की गयी, जिसके बाद एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया, सत्यापन में घूस मांगे…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में फैसला नहीं सुनाने को लेकर झारखंड हाइकोर्ट पर नाराजगी जतायी. न्यायालय ने सोमवार को इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि झारखंड उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखने के बाद 67 आपराधिक अपीलों पर फैसला नहीं सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों से उन मामलों पर एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है जिनमें फैसला सुनाना लंबित है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस घटनाक्रम को ‘‘परेशान करने वाला’’ करार दिया और कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ अनिवार्य दिशा-निर्देश बनाएगी. पीठ ने…

Read More

प्रधान न्यायाधीश ने कहा: अगर दलीलों पर विचार किया जाए तो ‘केवल लाल किला ही क्यों, फिर आगरा, फतेहपुरी सीकरी आदि के किले क्यों नहीं’’? New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महिला की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर-द्वितीय के प्रपौत्र की विधवा होने का दावा करते हुए कानूनी ‘उत्तराधिकारी’ होने के नाते लाल किले पर कब्जे का अनुरोध किया था. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने शुरू में याचिका को ‘गलत धारणा’ वाली और ‘निराधार’ करार दिया और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ…

Read More