Medninagar. पलामू में भीषण सड़क हादसा सामने आया है.इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी. बाइक पर सवार तीनों युवक बिना हेलमेट के थे. वे मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक बारात जा रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में श्याम परहिया और संतन परहिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. तीसरे युवक उपेंद्र परहिया ने मेदिनीनगर के एमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ पर बीती देर रात…
Author: News Desk
Ranchi. रांची में मासूम बच्ची की हत्या कर दी गयी. फिर शव के साथ रेप किया. इस मामले का आरोपी पकड़ा गया है. आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो खुलासा किया वो रूह कंपा देने वाला है. आरोपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची की हत्या करने के बाद उसने शव के साथ भी रेप किया. घटना चान्हो थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मृत बच्ची के परिजनों के अनुसार, आरोपी राजू उरांव का उनके घर के पास ही ससुराल है. एक अप्रैल…
Jamshedpur/Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आयुष्मान भारत से संबंधित कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जमशेदपुर और रांची में कई स्थानों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रर्वतन निदेशालय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव और राजधानी के दो ठिकानों पर छापा मारा है. रांची के बरयातू थाना क्षेत्र स्थित अरविंद मार्ग के रश्मि एनक्लेव और रामेश्वरम लेन के श्यामा एनक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रहने वाले सुजीत यादव के ठिकानों पर यह रेड पड़ा है. वहीं जमशेदपुर के एनएच-33 मार्ग के बिग बाजार से…
Jamshedpur. जावी हर्नांडिज के इंजुरी टाइम में किये गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मोहन बागान सुपर जाइंट को 2-1 से हराया. जमशेदपुर टीम के पास गेंद पर नियंत्रण मात्र 26. 9 प्रतिशत था, लेकिन उन्होंने हाथ आये मौकों को बखूबी भुनाया. जावी सिवेरियो ने जमशेदपुर के लिये 24वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन जैसन कमिंग्स ने 37वें मिनट में मोहन बागान के लिये बराबरी का गोल दाग दिया . फिर हर्नांडिज ने 91वें मिनट में विजयी गोल दागा. दूसरे चरण का मैच सात अप्रैल…
New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बृहस्पतिवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का लगभग 60 देशों पर लगाया गया जवाबी शुल्क का दांव ‘उल्टा पड़ेगा’ और भारत पर इसका प्रभाव ‘कम’ होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी व्यापारिक साझेदारों से आयात पर 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त मूल्य-आधारित शुल्क लगाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, ‘हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि अल्पावधि में, इसका सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. यह ‘सेल्फ गोल’ (खुद को नुकसान पहुंचाने) है. अन्य देशों पर पड़ने…
Bangkok. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस यहां बिम्सटेक समूह के नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में एक साथ बैठे नजर आये. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा ने इस भोज की मेजबानी की. यूनुस के कार्यालय ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित होटल ‘शांगरी-ला’ में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख को मोदी के बगल में बैठे देखा जा सकता है. मोदी शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के साथ वार्ता कर सकते हैं. पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना के…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ मतदान करके उसने आदिवासी विरोधी रुख अपनाया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दास ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झामुमो का आदिवासी विरोधी दृष्टिकोण तब स्पष्ट हो गया जब उसने वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध किया और लोकसभा में इसके खिलाफ मतदान किया. उन्होंने दावा किया कि विधेयक के कानून बनने के बाद जनजातीय भूमि, जनजातीय संस्कृति और संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा करने में मदद मिलेगी. भाजपा नेता ने दावा किया…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 322 अंक टूट गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में बिकवाली तथा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार नुकसान में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,295.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 809.89 अंक तक लुढ़क गया था. हालांकि, बाद में औषधि शेयरों में तेजी से बाजार नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में सफल…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह न्यायपालिका का बहुत सम्मान करती हैं, लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियों को अमान्य करार देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले को वह स्वीकार नहीं कर सकतीं. शीर्ष अदालत ने राज्य संचालित विद्यालयों के 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया है. बनर्जी ने राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन करेगी, यद्यपि अन्य कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं न्यायपालिका और न्यायाधीशों का बहुत सम्मान करती…
New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब भविष्य निधि से ऑनलाइन निकासी के इच्छुक आवेदकों को रद्द किए गए चेक की तस्वीर ‘अपलोड’ करने की आवश्यकता नहीं है और उनके बैंक खातों को नियोक्ताओं द्वारा सत्यापित करने की भी जरूरत नहीं है. इस कदम से लगभग आठ करोड़ अंशधारकों के लिए दावा निपटान प्रक्रिया में तेजी आने और नियोक्ताओं के लिए कारोबारी सुगमता सुनिश्चित होने की उम्मीद है. वर्तमान में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को पीएफ खातों से ऑनलाइन धनराशि निकालने के लिए आवेदन करते समय, यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) या पीएफ…
