Author: News Desk

New Delhi. राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन के 267वें सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि इस दौरान सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुयी. उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान राष्ट्रपति अभिभाषण और बजट पर लंबी चर्चा हुई. इसके साथ ही चार अहम मंत्रालयों के कामकाज पर भी चर्चा हुयी और सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 119 प्रतिशत रही. उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को सदन की…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम पर शुक्रवार को एक फेलो प्रोग्राम की शुरुआत की जिसके तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे तथा फिर उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा. पार्टी के विभाग ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ ने इस कार्यक्रम घोषणा की. विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान करेगा और उनका चयन करेगा. ये वो पेशेवर होंगे जो अपने करियर के मध्य स्तर में…

Read More

Mumbai. देशभक्ति पर आधारित ‘शहीद’, ‘उपकार’ एवं ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय के बाद ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर- दिग्गज अभिनेता एवं फिल्मकार मनोज कुमार का शुक्रवार को तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे. मनोज कुमार के पारिवारिक मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि कुमार पिछले कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया. कुमार की फिल्मों ने 1960 और 1970 के दशक में ‘बॉक्स ऑफिस’ पर जबरदस्त सफलता…

Read More

Jaganathpur. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा की मां का शुक्रवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उनके पैतृक गांव पताहातू में अंतिम संस्कार किया गया. इस वक्त हजारों की संख्या में शोकाकुल जनसमूह एकत्र हुआ और उन्हें अंतिम विदाई दी. पारिवारिक जन, क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां मौजूद थे. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कोड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. मौके पर विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह के छोलागोड़ा में पीट-पीटकर दामू सरदार की हत्या कर दी गयी है. युवक की पहचान परसुडीह के गोबरा टोला निवासी दामू सरदार के रूप में की गई है. वह अपने मामा के घर पर घटना के समय था. घटना के बाद परिवार के लोगों ने ममेरा भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कल देर रात ममेरा भाई साजो सरदार अपने कुछ साथियों के साथ छोलागोड़ा में आया हुआ था. आरोप लगाया कि साजो ने उसके साथ मारपीट की थी. इसके बाद सभी वहां से भाग गए थे.…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TSPDL) कर्मचारी यूनियन की शुक्रवार को बुलायी गयी कमिटी मीटिंग में अक्टूबर 2023 से लंबित ग्रेड पर प्रबंधन से वार्ता शुरू करने को लेकर सदस्यों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे पर दबाव बढ़ा दिया है. ग्रेड कमिटी के सदस्य अमन सिंह, सच्चिदानंद, त्रिदेव सिंह और रमेश चौधरी ने कहाकि इसके लिए शीघ्र बैठक कर ठोस रणनीति के साथ प्रबंधन से बात की जाये ताकि श्रमिकों के लिए न्यायोचित ग्रेड सुनिश्चित किया जा सके. ग्रेड कमिटी की ओर से सदस्यों को आश्वासन किया गया कि जल्द ही वार्ता का दौर चलेगा और श्रमिकों हित…

Read More

Mumbai. Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन शनिवार और रविवार को दुबई में टाटा समूह की कंपनियों के 500 से ज़्यादा सीईओ और सीएक्सओ के साथ दो दिवसीय विचार-विमर्श सत्र की मेज़बानी करेंगे. कार्यकारी अधिकारी अपनी व्यावसायिक योजनाएँ पेश करेंगे और Tata Group की कंपनियों के बीच संभावित सहयोग पर चर्चा करेंगे. चंद्रशेखरन ने हाल ही में कहा कि इस साल विकास में नरमी के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. टाटा नेताओं की बैठक में इस बात पर चर्चा होने की उम्मीद है कि प्रत्येक व्यवसाय इस अवसर का लाभ कैसे उठा सकता…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और उसकी बिजली वितरण कंपनी JBVNL को रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा के मार्गों पर बिजली आपूर्ति काटने की शुक्रवार को अनुमति दे दी ताकि करंट लगने की घटनाएं न हों.शीर्ष अदालत ने झारखंड हाइकोर्ट के उस निर्देश को संशोधित किया जिसमें राज्य प्राधिकारियों को धार्मिक शोभा यात्राओं के दौरान बिजली की आपूर्ति काटने से रोक दिया गया था. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार एवं न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की…

Read More

Bokaro. बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई युवक की मौत मामले में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) हरिमोहन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है.अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएल के सीजीएम (एचआर) को बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ की उस कथित कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव द्वारा घटना के लिए सीजीएम को जिम्मेदार ठहराए जाने…

Read More

Bokaro. बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है. इसके बाद आजसू ने बोकारो बंद की घोषणा की. शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है. बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है. कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने सुबह 4…

Read More