Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन में राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की और उच्च शिक्षा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये. राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाइबासा की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह शामिल थे. दोनों कुलपतियों ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी. राज्यपाल का दिशा-निर्देश राज्यपाल…
Author: News Desk
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला के तहत 10 और 500 रुपये के नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 10 और 500 रुपये के मौजूदा बैंक नोटों के समान है. नए नोट जारी होने के बावजूद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपये और 500 रुपये मूल्य वर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई ने पिछले महीने गवर्नर…
New Delhi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है. आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है. दिल्ली में छह या सात अप्रैल तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अप्रैल को तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामनवमी के मौके पर दोपहर लगभग 12 बजे भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल-नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक मोदी सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे और पुल के संचालन को देखेंगे. पुल के उद्घाटन के बाद वह रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. पीएमओ ने बयान में कहा, ‘‘इस पुल का सांस्कृतिक महत्व बहुत गहरा है. रामायण…
Ranchi. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने शुक्रवार को कहा कि उसने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए हाल में समाप्त वित्त वर्ष में झारखंड को 5,830 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की है. देश के शीर्ष ग्रामीण विकास वित्तीय संस्थान ने एक बयान में कहा कि इस समर्थन ने राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास, आजीविका संवर्धन, संस्थागत मजबूती और वित्तीय समावेशन को महत्वपूर्ण रूप से प्रोत्साहित किया है. नाबार्ड ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान झारखंड राज्य को विकास के लिए 5,830 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता दी गई है. राज्य का…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार देर शाम की है. मृतकों की पहचान गोंडो बांकिरा और तुराम बांकिरा के रूप में की गयी है, जो दोनों कुचाई प्रखंड की मरांगहातु पंचायत के थे. हादसे में घायल रामसिंह गागराई का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर दलभंगा से मरांगहातु लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से पीछे से टकरा…
Hazaribag. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग में आयोजित झामुमो के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने जिला स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई, आदिवासी एक साथ उठते बैठते हैं. यही हमारे राज्य व देश की ताकत है. लेकिन, हजारीबाग जिला आये दिन सांप्रदायिक तनाव को लेकर सुर्खियों में रहता है. कुछ लोगों ने घर-घर, गांव-गांव में जहर फैलाने का काम किया है. इसे साफ करने की जिम्मेवारी हमें उठानी होगी. समाज को खुराफातियों से बचाना होगा. खुराफात करनेवालों की पहचान करनी होगी. हम अपनी एकता…
New Delhi. Tata Steel ने शुक्रवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर-योग्य आय का पुनर्मूल्यांकन कर उसमें 25,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करने का आदेश मिला है. कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है. टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मूल्यांकन अधिकारी, आयकर उपायुक्त कार्यालय, सर्किल 2(3)(1), मुंबई की तरफ से 13 मार्च को जारी कारण बताओ नोटिस के बाद 31 मार्च को यह मूल्यांकन आदेश आया. कंपनी को 13 मार्च को भेजे गए नोटिस में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर योग्य आय के…
New Delhi.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्षों से पूरे पांच साल चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया और कहा कि यह सोच ठीक नहीं है कि चुनाव के लिए 6 महीने या एक साल पहले कमर कसनी है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को मतदाता सूची में “छेड़छाड़” रोकने के लिए भी प्रयास करना चाहिए. खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कथित सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का मुकाबला करने के लिए भी एकजुट होना का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा ‘ की तरह फिर से…
New Delhi. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि सेना में भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा के मापदंडों को घटाने का कोई प्रस्ताव है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है. द्रमुक सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने यह सवाल किया था कि क्या सरकार भारतीय सेना में भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा मापदंडों को घटाने का प्रस्ताव कर रही है.
