Author: News Desk

4 IED बम भी डिफ्यूज, पुलिस के हौसले बुलंद, पीछे हट रहे नक्सली  चाईबासा : सारंडा में नक्सलियों की कब्र खोदने में जुटी पुलिस ने 5 अप्रैल को जराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बाबुडेरा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाये गये 4 आईईडी (प्रत्येक 5 किलोग्राम) बरामद किया. उसे नष्ट कर दिया गया है. यहां सुरक्षा बलों को एक विशाल भूमिगत बंकर भी मिला. यहां 45-50 लोगों के ठहरने की क्षमता थी. बंकरों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेतामिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो,…

Read More

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान में हाल ही में डॉ रेड्डी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया आयोजित की गई. यह कंपनी हैदराबाद और विशाखापत्तनम में स्थित है. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई, जिसमें लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत कौशल मूल्यांकन और तकनीकी क्षमता की परख की गई. अंतिम चरण में फाइनल इंटरव्यू के माध्यम से चयन हुआ. इस प्रक्रिया में संस्थान के 27 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया. सभी छात्रों को 3.50 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी गई है, जो एक वर्ष पूर्ण होने के बाद 4 लाख…

Read More

पोटका : रामनवमी को लेकर हल्दीपोखर में शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया. फ्लैग मार्च हल्दीपोखर बाजार, मंडल पाड़ा, मोदक पाड़ा, गोप पाड़ा एवं मुस्लिम बस्ती जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान रूट चार्ट की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई. प्रशासन ने जानकारी दी कि रामनवमी के जुलूस की लाइव निगरानी भी ड्रोन से की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. सीओ निकिता…

Read More

उपायुक्त ने सामान्य शाखा एवं विधि शाखा के विभिन्न पंजी, संचिकाओं का अवलोकन किया जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सामान्य शाखा एवं विधि शाखा के निरीक्षण में प्रतिनियुक्त मानव बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच की तथा सभी को बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि ससमय कार्यों का निष्पादन एवं दस्तावेज अद्यतन रखें . इस दौरान उन्होने पंजी, संचिकाओं तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन कर पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए . उन्होने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर…

Read More

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष/ महासचिव के साथ की बैठक जमशेदपुर. रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक आयोजित की गयी. इसमें सदस्यों से एडीएम ने विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपने स्तर से भी सहयोग करने की अपील की. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि आप सभी की बातों का व्यापक असर होता है, ऐसे में मस्जिदों में नमाज के समय भी जिला प्रशासन…

Read More

Jamshedpur. सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद सीसीआर इंस्पेक्टर संजय कुमार को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बता दे कि होली के दिन जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था. जिसके बाद…

Read More

Kolambo.भारत एवं श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी एक महत्वाकांक्षी समझौते पर हस्ताक्षर किए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहन द्विपक्षीय सहयोग का व्यापक खाका पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई तथा एक दूसरे पर निर्भर है. यह रक्षा समझौता उन सात अहम समझौतों में से एक है जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच व्यापक वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए. इस रक्षा समझौते को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.…

Read More

Jamshedpur. दलमा में बाघ को लेकर आसपास के गांव के ग्रामीणों में दहशत है. बाघ जंगली जानवरों के साथ-साथ पालतू जानवरों का भी शिकार कर रहा है. यह देख कई गांव के ग्रामीणों ने जंगल में मवेशियों को चरने के लिए छोड़ना बंद कर दिया है. बाघ दलमा टॉप पर अवस्थित शिव मंदिर के समीप गोशाला के मवेशियों का शिकार ज्यादा कर रहा है. यहां के कई जानवर गोशाला नहीं लौटे हैं. संभवतः बाघ द्वारा उनका शिकार किया गया है.इधर, वन विभाग ने एहतियातन के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. जहां बाघ का विचरण हो रहा है,…

Read More

Dantevada. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और बस्तर की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई भी खुश नहीं होता है. अमित शाह ने अगले वर्ष मार्च तक भारत से नक्सलवाद का सफाया होने का दावा करते हुए कहा कि अब नक्सली हथियारों के बल पर आदिवासियों के विकास को नहीं रोक सकते. शाह ने दंतेवाड़ा शहर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष यह कार्यक्रम राज्य में राष्ट्रीय…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस और मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. डीसी अनन्य मित्तल के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों और रामनवमी आयोजन समितियों से सहयोग की अपील की है. आम जनता से भी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया गया है. शहर में 220 स्थानों से विसर्जन जुलूस निकलेगा. इसी को देखते हुए उपायुक्त, एसएसपी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था,…

Read More