Author: News Desk

रांची. झारखंड के देवघर (Deoghar) में अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का शव इसलिए देने से मना कर दिया क्योंकि उसके परिजनों ने अस्पताल का बिल नहीं भरा था. दरअसल एक सड़क हादसे में घायल युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक के इलाज में तकरीबन 40 हजार रुपये का खर्च आया था, लेकिन उसके परिजन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बिल नहीं चुका पाए, जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन ने युवक के शव को बंधक बना लिया. युवक के परिजनों को अपनी जमीन बेच कर हॉस्पिटल का…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक अहम बैठक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शुरू हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में विशेष रूप से कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर फोकस किया जा रहा है, जहां नक्सल गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं. इन चारों जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन…

Read More

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सुरेश कुशवाहा (39) की पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दूसरे दिन मिली थी. इसके बाद मामला थाने तक  पहुंचा. वादी पक्ष का कहना है कि पुलिस मामले को आत्महत्या में बदलने के चक्कर में लगी हुई है. घटना में आरोप पड़ोस का रहने वाला सुरेश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा पर लगाया गया है. सुरेश की पत्नी रानी कुशवाहा का कहना है कि 3 अप्रैल की दोपहर आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पर आए हुए थे. इस बीच उनके साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने…

Read More

खूंटी. सरहुल पर्व के दौरान डीजे बजाने को लेकर उपजे विवाद में पूर्व मुखिया रीड़ा भेंगराज ( 75) की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में मारे गये पूर्व मुखिया के साले बुधराम पाहन और डड़गामा गांव के एतवा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार खूंटी थाना क्षेत्र के डड़गामा गांप में शुक्रवार की रात को सरहुल मनाया जा रहा था. डीजे की धुन पर गांव के लोग नाच-गा रहे थे. गांव के पूर्व मुखिया रीड़ा भेंगराज वहां पहुंचे और लोगों से कहा कि सरहुल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है,. ऐसे में डीजे की…

Read More

रांची. राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के 24 जिलों में 12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है. इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, रैपिड एक्शन पुलिस, लाठी बल, सशस्त्र बल, सीएपीएफ, होमगार्ड, अश्रु गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता और बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया है. इसके अलावा जोनल आईजी और रेंज आईजी को भी अतिरिक्त फोर्स दिया गया है. पर्व के मद्देनजर हजारीबाग, गिरिडीह, लोहरदगा, बोकारो, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. ये अतिरिक्त…

Read More

Latehar .जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग मध्य विद्यालय के 20 से अधिक बच्चे मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए. घायल बच्चों को इलाज के लिए चंदवा अस्पताल लाया गया है. जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है. घायल बच्चों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के दूसरे तल्ले पर मधुमक्खियां छत्ता बना ली थी. शनिवार को विद्यालय में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गई और बच्चों पर हमला कर दिया. इस दौरान 20 से अधिक बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया.…

Read More

Latehar. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की. इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया . चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही…

Read More

4 IED बम भी डिफ्यूज, पुलिस के हौसले बुलंद, पीछे हट रहे नक्सली  चाईबासा : सारंडा में नक्सलियों की कब्र खोदने में जुटी पुलिस ने 5 अप्रैल को जराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बाबुडेरा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाये गये 4 आईईडी (प्रत्येक 5 किलोग्राम) बरामद किया. उसे नष्ट कर दिया गया है. यहां सुरक्षा बलों को एक विशाल भूमिगत बंकर भी मिला. यहां 45-50 लोगों के ठहरने की क्षमता थी. बंकरों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेतामिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो,…

Read More

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान में हाल ही में डॉ रेड्डी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया आयोजित की गई. यह कंपनी हैदराबाद और विशाखापत्तनम में स्थित है. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई, जिसमें लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत कौशल मूल्यांकन और तकनीकी क्षमता की परख की गई. अंतिम चरण में फाइनल इंटरव्यू के माध्यम से चयन हुआ. इस प्रक्रिया में संस्थान के 27 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया. सभी छात्रों को 3.50 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी गई है, जो एक वर्ष पूर्ण होने के बाद 4 लाख…

Read More

पोटका : रामनवमी को लेकर हल्दीपोखर में शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया. फ्लैग मार्च हल्दीपोखर बाजार, मंडल पाड़ा, मोदक पाड़ा, गोप पाड़ा एवं मुस्लिम बस्ती जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान रूट चार्ट की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई. प्रशासन ने जानकारी दी कि रामनवमी के जुलूस की लाइव निगरानी भी ड्रोन से की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. सीओ निकिता…

Read More