Ranchi. आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के जिला समन्वयक आशीष रंजन के ठिकानों से 16.50 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. शुक्रवार सुबह शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली और कुल 21 स्थानों पर तलाशी ली गयी. इस दौरान इडी ने कुल 18.50 लाख रुपये जब्त किये, जिनमें से दो लाख रुपये पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश नामक व्यक्ति के घर से मिले. ओम प्रकाश के यहां से फ्लैट और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं, जिनकी जांच…
Author: News Desk
Kapali. जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार रात केजीएन मेडिकल स्टोर में पांच बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दुकानदार साहिल के अनुसार, रात करीब 10 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी बदमाशों ने दुकान में घुसकर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकालकर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे दुकानदार और उनके परिजन डर के मारे दुकान छोड़कर भाग निकले. हालांकि साहिल इस फायरिंग में बाल- बाल बच गये. इसके बाद बदमाशों ने…
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिला में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां मनोहरपुर के दीघा गांव में महिला ने अवैध संबंध के शक में अपने पति नोबेल मानकी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. हत्या के बाद पत्नी अपने पति के साथ रही. हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी मरियम मानकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक के बेटे राजेश मानकी के बयान पर जराइकेला थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है.…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते का रिटायरमेंट पर दी गयी पार्टी विवादों में फंस गयी है. इस पार्टी में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक एफआइआर दायर की है. टेल्को थाना में पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत कुमार के बयान पर टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, यूनियन के सदस्य सैकत भट्टाचार्य और एक अन्य के खिलाफ हवाई फायरिंग करने का केस टेल्को थाना में दर्ज किया गया है. टेल्को थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी शशिकांत कुमार के बयान पर टेल्को थाना प्रभारी…
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की. सीएम ने अफसरों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रा व अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं. इस वजह से यह समय काफी संवेदनशील होता है. ऐसे में वैसे संवेदनशील चिह्नित स्थान, जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है वहां विशेष चौकसी रखें. इस दौरान उन्होंने कहा कि दहशतगर्तों पर विशेष ध्यान रखें, सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से नजर रखें. पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. कोई भी अप्रिय घटना न घटे. इसके लिए क्षेत्र…
Ranchi.रामनवमी से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए झारखंड भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को रामनवमी त्योहार के मद्देनजर रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे ‘‘संवेदनशील’’ जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन की तैनाती के साथ वीडियो कैमरों से लैस सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है. विभिन्न स्थितियों से निपटने के संबंध में पुलिस की तैयारियों की निगरानी के लिए…
Bokaro. झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों द्वारा कथित तौर पर किया गया लाठीचार्ज और एक व्यक्ति की मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. प्रशासन ने शुक्रवार शाम से शहर में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के निकटवर्ती क्षेत्रों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दिया है. ‘बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ के बैनर तले लोगों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को रोजगार के…
New Delhi. टाटा समूह की वित्तीय सेवा फर्म टाटा कैपिटल ने गोपनीय मार्ग के जरिये दो अरब डॉलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, निर्गम के इस आकार पर टाटा कैपिटल का मूल्य करीब 11 अरब डॉलर होने की उम्मीद है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के अपने आईपीओ के संबंध में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मसौदा दस्तावेज चार अप्रैल, 2025 को दाखिल किया है. इस आईपीओ में…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना के 45 साल पूरे हो गये. रविवार 6 अप्रैल को पार्टी ने 46वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा है कि पंच निष्ठा और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस एक साथ मनायेंगे. 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगायेंगे. इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी गांव/बस्ती चलो अभियान चलायेंगे. इतना ही नहीं, स्वच्छता अभियान, लाभार्थी संपर्क और चौपाल भी…
Jamshedpur. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है.एसएसपी ने कहा कि जुलूस के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना और वरीय अधिकारियों को दें. उन्होंने बताया कि सादे लिवास में पुलिसकर्मी भीड़ में शामिल होकर निगरानी रखेंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.आम नागरिकों से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी हे. साथ ही अखाड़ा समितियों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किये गये हैं आम…
