Author: News Desk

जमशेदपुर. बिजली एरिया बोर्ड के कार्यालय में शनिवार को विभाग के महाप्रबंधक अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि श्रीरामनवमी झंडा जुलूस के दौरान किसी भी सूरत में किसी भी मुहल्ले में देर तक बिजली की कटौती नहीं की जाये. सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट से जारी आदेश के बाद विभागीय बैठक का आयोजन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में तय किया गया गैर कंपनी जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा के विद्युत प्रमंडल के जिस मोहल्ले में झंडा जुलूस निकल रहा है और वहां अंडरग्राउंड बिजली आपूर्ति की जा रही…

Read More

New Delhi. संसद की एक समिति ने झारखंड समेत कई राज्यों में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफटी) कोष को खनन प्रभावित क्षेत्रों के कल्याण के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए स्थानांतरित करने पर चिंता जताई है. समिति ने कहा है कि कि कई राज्यों में डीएमएफटी के ‘अन्यत्र’ इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं. डीएमएफटी खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित प्रत्येक भारतीय जिले के लिए एक गैर-लाभकारी सांविधिक ‘कोष’ है. यह प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के साथ जुड़ा है. इसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की चुनौतियों का समाधान करना और उनके सतत विकास के…

Read More

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को निवेशक केंद्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसे लेकर राज्य सरकार बड़ी तैयारियों में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, सीएम स्वीडन और स्पेन जाकर निवेशकों से मिलेंगे और उन्हें झारखंड आने का न्योता देंगे. उनके साथ 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा. पहली कड़ी में 19 से 27 अप्रैल तक प्रतिनिधिमंडल स्वीडन व स्पेन के दौरे पर जायेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में सीएम के साथ मुख्य सचिव समेत विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल होंगे. इसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गयी है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक प्रमुख…

Read More

Ranchi. झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग और निजी सहायक संवर्ग के सरकारी कर्मियों को हेमंत सरकार ने बड़ा झटका दिया है. सरकार ने इन कर्मियों का वेतन घटाने का फैसला लिया है, साथ ही अक्टूबर 2019 से अब तक दी गयी अतिरिक्त राशि की वसूली करने का भी निर्णय लिया गया है. इस बाबत वित्त विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, अभी इन संवर्ग के मूल कोटि के कर्मियों का वेतन निर्धारण न्यूनतम वेतन 18460 रुपये के हिसाब से तय हुआ था. इसके तहत सभी एक अक्तूबर 2019 के बाद से वेतन प्राप्त कर रहे हैं. हेमंत…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि लोग पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं और इसकी झलक पिछले वर्षों में उसे मिले ऐतिहासिक जनादेश में दिखाई दी है. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई. हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया.उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में रविवार को हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनायी जा रही है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही राज्य के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं. इस अवसर पर रविवार दोपहर में कई इलाकों में शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी. जमशेदपुर समेत कई जगहों पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली जायेगी. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रामनवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. उन्होंने…

Read More

New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को शनिवार को अपनी मंजूरी दे दी, जिसे इसी सप्ताह संसद ने पारित किया था।. मुर्मू ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी. इसके कारण स्वतंत्रता पूर्व का मुसलमान वक्फ अधिनियम अब निरस्त हो गया है. सरकार ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘संसद के निम्नलिखित अधिनियम को पांच अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई, तथा इसे सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है : वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025. संसद ने शुक्रवार तड़के इस विधेयक को मंजूरी दे दी, जब 13 घंटे से अधिक समय…

Read More

New Delhi. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विदेशी संस्थानों से प्राप्त शैक्षणिक योग्यता को मान्यता देने और समकक्षता प्रदान करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए शनिवार को नए नियमों की घोषणा की. यूजीसी (विदेशी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त योग्यताओं को मान्यता और समकक्षता प्रदान करना) नियम-2025, विदेशी संस्थानों के अपतटीय परिसरों से प्राप्त योग्यताओं को मान्यता देने की अनुमति देता है, बशर्ते वे विशिष्ट मानदंडों को पूरा करते हों. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियम भी भारतीय संस्थानों में स्नातक और समकक्ष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित शर्तों के अधीन विदेशी स्कूल स्तर की योग्यता निर्धारित करते…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने शनिवार को अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (CWC) का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्ला की नियुक्ति की. पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला को इसी साल फरवरी में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी पद से मुक्त किया गया था. उन्हें अहमदाबाद में आठ अप्रैल को होने वाली विस्तारित कार्य समिति की बैठक से पहले सीडब्ल्यूसी का हिस्सा बनाया गया है.

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने आइआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) अधिकारी कपिल राज को जीएसटी इंटेलिजेंस मुख्यालय में अपर निदेशक के पद पर पदस्थापित किया है. कपिल राज को झारखंड क्षेत्रीय प्रवर्तन निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. झारखंड में अपने अतिरिक्त प्रभार के दौरान उन्होंने राजनीतिज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच की और उन्हें गिरफ्तार किया. दिसंबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय से उनकी सेवा वापस ले ली गयी और उनको उनके पैतृक विभाग में भेज दिया गया. वह एक दो दिनों में नये पद पर योगदान करेंगे.

Read More