Jamshedpur. एग्रीको स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11 कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, नलिनी बिरुआ ने शनिवार शाम ट्यूशन से वापस आने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के समय घर पर कोई नहीं था. उसकी मां काम पर गई थी और छोटा भाई बाहर खेल रहा था. जब मां घर आई, तो उसने नलिनी का कमरा…
Author: News Desk
Jamshedpur. आयुष्मान भारत योजना में सामने आये घोटाले को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने झारखंड स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने जांच में दोषी पाये गये चिकित्सकों और निजी अस्पतालों को संरक्षण दिया और जानबूझकर जांच प्रतिवेदन को दबा दिया. सरयू राय ने प्रवर्तन निदेशालय से मांग की है कि वह अपनी जांच में इस पहलू को भी शामिल करे और स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष स्तर की संलिप्तता को भी जांच के दायरे में लाये. श्री राय ने कहा कि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक डॉ.…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सप्ताह अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में एक बार फिर से 0.25 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है. मुद्रास्फीति में कमी से केंद्रीय बैंक के पास ब्याज दर में कटौती की गुंजाइश है. अमेरिका की तरफ से जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियां पैदा हो गई हैं. ऐसे में घरेलू मोर्चे पर भी आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने की जरूरत महसूस की जा रही है. फरवरी में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर…
Kolkata. मेजबान मोहन बागान सुपर जाइंट सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे चरण में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ वापसी करने के इरादे से उतरेगा. मोहन बागान सुपर जाइंट की टीम पहले चरण का मुकाबला 1-2 से हार गई थी और विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगान में उसे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी. लीग शील्ड जीतने वाले मोहन बागान का मनोबल इस बात से भी बढ़ेगा कि उसके घरेलू मैदान में पिछले छह मैच में उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ है. टीम की नजरें अब दूसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन करके…
31 जनवरी तक वन अधिकार अधिनियम के तहत 51 लाख से अधिक दावे आये, एक तिहाई से अधिक हो गये खारिज New Delhi. भारत को इस साल 31 जनवरी तक वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत 51 लाख से अधिक दावे प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक तिहाई से अधिक को खारिज कर दिया गया है. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. सबसे अधिक दावे छत्तीसगढ़ (9.41 लाख) में प्राप्त हुए, इसके बाद ओडिशा (7.2 लाख), तेलंगाना (6.55 लाख), मध्य प्रदेश (6.27 लाख) और महाराष्ट्र (4.09 लाख) का स्थान रहा. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,…
Ranchi. सैप में 639 पदों पर बहाली के लिए भूतपूर्व सैनिकों का साक्षात्कार झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 से 30 अप्रैल तक होगा. इनमें सूबेदार मेजर पद पर दो, नायब सूबेदार (सामान्य) के लिए 10, नायब सूबेदार (तकनीकी) के लिए तीन, नायब सूबेदार (वितंतु) के लिए 17 पदों पर संविदा पर बहाली होगी. इसके अलावा हवलदार (सामान्य) के 124, हवलदार (चालक) के आठ, सिपाही (सामान्य) के 438, सिपाही (चालक) के 23 और रसोइया के 14 पदों पर संविदा पर बहाल होगी. इनकी तैनाती नक्सल विरोधी अभियान, राज्य के जेलों की सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के अलावा थाना, आउट पोस्ट…
Jamshedpur. रामनवमी के अवसर पर जिला प्रशासन ने शहर में होने वाली गतिविधियों के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस बार सोमवार को शहर के विभिन्न अखाड़ों का विसर्जन विभिन्न नदी घाटों पर किया जाएगा. रामनवमी जुलूस की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. अधिकारी सीसीआर में बैठ कर सीसीटीवी के जरिए जुलूस की निगरानी करेंगे. रैफ की तैनाती करने की योजना है. सुरक्षा के मद्देनजर 7 अप्रैल को नो इंट्री लागू की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से सात अप्रैल को नो इंट्री में बदलाव किया गया है. सात अप्रैल की दोपहर एक बजे…
Saraikela. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत के नागासोरेन-कुटाम सड़क के बीच आमनदीरी गांव के पास एक सुनसान जगह चड़का पाथर से रविवार को पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. घटना स्थल के पास से पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद किया है. मृतक़ की पहचान आदित्यपुर आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नम्बर 19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालु के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव को सुनसान जगह पर फेंक…
कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में किया गया बैठक का आयोजन, अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने की Jamshedpur. झामुमो की जमशेदपुर महानगर कमेटी के चुनाव को लेकर रविवार को बैठक की गयी. बैठक का आयोजन कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने की. इस दौरान जमशेदपुर महानगर कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए 5, सचिव के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 6 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की. बाघराय मार्डी ने कहा कि झामुमो की केंद्रीय समिति ने जमशेदपुर महानगर…
रांची. रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. राजधानी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची के…
