Jamshedpur. बागबेड़ा में नारेबाजी और गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना और परसुडीह थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम कॉलेज रोड में यह घटना सोमवार की शाम श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा विसर्जन जुलूस निकालने के वक्त हुई. मामला इतना बढ़ गया कि विशेष शाखा के सब-इंस्पेक्टर अनीस शर्मा पर हमला कर उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान…
Author: News Desk
Dumri. रामनवमी जुलूस के दौरान लाठी खेल के दौरान डुमरी के विधायक जयराम महतो घायल हो गये. विधायक जयराम कुमार महतो को सिर में चोट लगी है. विधायक ने सोमवार को धनबाद के राजगंज में सिटी स्कैन कराया. हालांकि, जांच में स्थिति सामान्य पायी गयी. जेएलकेएम के एक नेता ने बताया कि डॉक्टरों ने विधायक को आराम करने की सलाह दी है. बताया जाता है कि डुमरी विधायक रविवार को रामनवमी के दौरान डुमरी क्षेत्र में पंडाल भ्रमण के लिए निकले थे. इसी दौरान डुमरी चौक में अखाड़ा का जुलूस देख वे लाठी खेलने उतर गये. विधायक को अपने बीच…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर उस समय लोगों के जले पर नमक छिड़का है जब शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये एक झटके में स्वाहा हो गए. उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका की टैरिफ़ नीति पर सरकार की कुंभकर्णी नींद के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शेयर बाजार में भारी गिरावट की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण आज हकीकत मुंह बाए खड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को वास्तविकता स्वीकार करनी होगी और उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान देना होगा. अमेरिका के शुल्क बढ़ाने और चीन की जवाबी कार्रवाई के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स और निफ्टी भी सोमवार को शुरुआती कारोबार…
Mumbai. वैश्विक बाजार में मंदी की आशंकाओं के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत टूटकर 73,137.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 3,939.68 अंक का गोता लगाते हुए 71,425.01 अंक पर आ गया था. बीएसई पर छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप सूचकांक भी 4.13 प्रतिशत के नुकसान में रहा, जबकि मिडकैप में 3.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस चौतरफा गिरावट का असर यह हुआ कि बीएसई पर सूचीबद्ध…
Ranchi. झारखंड के मंत्रियों और विधायकों सहित कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय एआईसीसी सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार को अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ. पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अधिवेशन के लिए प्रतिनिधियों का नेतृत्व पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया. इस सत्र में झारखंड से कांग्रेस के लगभग 55 नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है, जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है. केशव महतो कमलेश ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकारियों का अप्रेजल रिपोर्ट जारी कर दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को वेतन वृद्धि और बोनस का लाभ मिलेगा. वृद्धि और बोनस में इस बार कटौती हो गया है. अधिकारियों के करियर की दिशा इसी अप्रेजल पर निर्भर करती है, इसलिए इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी. इस बार टाटा स्टील ने अप्रेजल सिस्टम में बदलाव किये हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा स्टील में अब तक ऑफिसर्स का अप्पर्सल पांच श्रेणीयों में होता था. लेकिन अब इसे चार कर दिया गया है. इससे लो-परफॉर्मेंस अधिकारियों के लिए चुनौती…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोदाम थाना अंतर्गत पगदा गांव में एक युवक चूना सबर (32) की पत्नी मिथिला सबर (30) के साथ रविवार की सुबह नशे की हालत में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को शाम में अपने घर के पास जमीन में दफना दिया. इसकी सूचना मृतका मिथिला सबर सोमवार को पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जमीन के अंदर से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव को निकालने की प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली और मजिस्ट्रेट…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित यशोदानगर शिव मंदिर के पास रामनवमी जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आकर चार लोग झुलस गए. घटना के तुरंत बाद सभी को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, झुलसे हुए चार में से तीन की हालत सामान्य है. लेकिन संजय सिंह नामक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. कुछ युवक हाथों में झंडा लिए हुए थे. जैसे…
New Delhi. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि वितरण कंपनियों ने रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. पुरी ने कहा कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागू होगी. सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी. उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये होगी.
