Author: News Desk

New Delhi. प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को छीनने की एक “खतरनाक साजिश” है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसे पहले संसद के दोनों सदनों में गरमागरम बहस के बाद पारित किया गया था. इस विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में कई याचिकाएं दायर की गयी हैं. इनमें केरल के सुन्नी मुस्लिम विद्वानों के…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस 16 अप्रैल को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है. इस कार्यक्रम का आयोजन उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा, जहां पहले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इससे पहले यह कार्यक्रम 10 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2024 और 22 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए थे.इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और पुलिस व्यवस्था में सुधार लाना है.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस आज है. इसे लेकर सुरक्षा को देखते हुए जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों में आज दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जुगसलाई क्षेत्र में यह कटौती रात 12 बजे तक होगी. केवल उन्हीं इलाकों में बिजली काटी जाएगी, जहां से झंडा जुलूस गुजरेगा. अंडरग्राउंड बिजली आपूर्ति वाले और जुलूस रहित क्षेत्रों में बिजली बंद नहीं होगी. यदि किसी इलाके में दो झंडा जुलूसों के बीच लंबा अंतराल है, तो बीच में अस्थायी रूप से बिजली बहाल की जा सकती है. बिजली काटने और चालू करने का फैसला…

Read More

Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर के पास महावीर झंडा स्थल के समीप प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई. इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब मिले. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास इसी तरह से मांस का टुकड़ा फेंका गया था. इसके बाद मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उनकी…

Read More

Patna. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव का कैंपेन शुरू कर दिया है. वे यहां बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए. सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया. इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे. कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया. उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त…

Read More

Ranchi. झारखंड के पुलिसकर्मियों के वेतन, मजदूरी और संविदा भत्ते पर 3100 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है. यह आवंटन झारखंड पुलिस के 24 जिलों और जैप 4 के लिए किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम को 124.16 करोड़,, पूर्वी सिंहभूम को 268.93 करोड, सरायकेला खरसावां को 149.80 करोड़ रुपये मिले हैं. इस संदर्भ में डीजीपी कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिये गये हैं. जारी आदेश में कहा गया है कि इस राशि के निकासी और व्ययन पदाधिकारी सभी संबंधित कार्यालय के प्रधान या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी होंगे. इस…

Read More

 -टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके तीन बच्चे, नेविल, लिआ और माया भी दुबई की बैठक में शामिल हुए. Mumbai. दुबई में सप्ताहांत में आयोजित एक ऑफसाइट कार्यक्रम में बोलते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स राजस्व के मामले में समूह के शीर्ष दस व्यवसायों में से एक के रूप में उभरा है, जबकि अधिकांश नए उद्यम भी विकास और लाभप्रदता दोनों में मजबूत गति दिखा रहे हैं. इस कार्यक्रम में जिसमें टाटा समूह के लगभग 650 शीर्ष अधिकारी शामिल हुए, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके तीन बच्चे, नेविल,…

Read More

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेम नगर से रविवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आयी. 28 वर्षीय पूनम देवी ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रोड नंबर एक की शनिवार देर रात की है. घटना के समय पूनम का पति राहुल कुमार अपनी ड्यूटी पर था. वह पीएम मॉल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत है. शनिवार रात वह काम पर गया था और जब रविवार सुबह घर लौटा, तो उसने पत्नी को बाथरूम में फंदे से लटका पाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने…

Read More

New Delhi.अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी का समूह, खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता और योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद समेत 26 कंपनियां कर्ज में डूबी कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण करना चाहती हैं. जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण में दिलचस्पी रखने वाली अन्य कंपनियों में अहमदाबाद स्थित टॉरेंट ग्रुप, जिंदल पावर, डालमिया सीमेंट, जीआरएम बिजनेस, ओबेरॉय रियल्टी और कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड शामिल है. शेयर बाजारों को जेएएल ने अधिग्रहण की इच्छुक कंपनियों के बारे में यह सूचना दी है. रियल एस्टेट, सीमेंट उत्पादन, आतिथ्य और इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्रों में सक्रिय जेएएल ने भारतीय…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रविवार को भी सुरक्षाबलों को सफलता हाथ लगी है. मनोहरपुर के बाबुडेरा के समीप जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए एक शक्तिशाली पांच किलोग्राम का IED का पता चला, जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित रूप से उसी स्थान पर निष्क्रिय किया गया. इसके अलावा, इलाके में बनाए गए तीन नक्सली बंकरों और डंप को भी ध्वस्त किया गया. ध्वस्त किए गए बंकरों से सुरक्षा बलों को काफी संख्या में दैनिक उपयोग की वस्तुएं और नक्सली गतिविधियों से संबंधित…

Read More