New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड सरकार द्वारा राज्य उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ दायर मामला बंद कर दिया, जिसमें रामनवमी जुलूस जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान राज्य की विद्युत वितरण कंपनी के बिजली आपूर्ति में कटौती करने पर रोक लगा दी गई थी. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलों पर गौर किया कि राज्य के अधिकारियों ने उसके निर्देशों का पालन किया है कि इस साल रामनवमी के दौरान न्यूनतम अवधि के लिए…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा मोटर्स की 2024-25 की चौथी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर सहित वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 3,66,177 इकाई रह गई. कंपनी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,46,999 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत कम है. ब्रिटिश शाखा जगुआर लैंड रोवर ने चौथी तिमाही में सालाना आधार पर एक प्रतिशत अधिक 1,11,413 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। तिमाही के दौरान जगुआर की थोक बिक्री 7,070 इकाई जबकि लैंड…
JAMSHEDPUR: भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र की बैंक ,एचडीएफसी बैंक के कई ब्रांच जमशेदपुर में नक्शा विचलित कर बनाए हुए भवन तथा भवन के वाहन पार्किंग क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि HDFC बैंक के कुछ ब्रांच तो स्वीकृत नक्शा में पार्किंग एरिया दर्शाए गए स्थल पर भी चलाये जा रहे हैं, जो एचडीएफसी प्रबंधन के लिए जांच का विषय है. सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाराद्वारी शाखा,जो बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज लाइन में स्थित है, वह वाहन पार्किंग एरिया में चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का…
Mumbai. Tata Steel ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में उसका समेकित इस्पात उत्पादन 5 प्रतिशत घटकर 7.45 मिलियन टन (MT) रह गया, जिसका मुख्य कारण यूके में कंपनी के परिचालन में चल रहे बदलाव हैं. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7.85 मीट्रिक टन उत्पादन किया था, जिसमें से 0.31 मीट्रिक टन यूके प्लांट से आया था. वित्त वर्ष 2025 में भारत, नीदरलैंड, यूके और थाईलैंड में समेकित इस्पात उत्पादन वित्त वर्ष 2024 के 29.7 मीट्रिक टन से 3.53 प्रतिशत बढ़कर 30.75 मीट्रिक टन हो गया. टाटा स्टील ने वित्त…
New Delhi. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. इसके मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा. इस बीच, उद्योग सूत्रों ने कहा कि उत्पाद शुल्क बढ़ाए…
Mumbai. अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सोमवार को भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बड़ी गिरावट आई. स्थानीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक का गोता लगा गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 743 अंक लुढ़क गया. दस माह में यह शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है. टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 7.33 प्रतिशत की गिरावट आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाये जाने और चीन के जवाबी कदम से आर्थिक नरमी की आशंका के बीच बाजार में गिरावट आई है. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी…
New Delhi. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में अपने भविष्य को लेकर बढ़ती अटकलबाजी से दूर रहे और कहा कि उनके करियर को खत्म करने का फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि उनका शरीर शीर्ष स्तर के क्रिकेट की मांग पर कैसे प्रतिक्रिया देता है और उनके पास यह फैसला करने के लिए ‘10 महीने’ हैं. मौजूदा आईपीएल में धोनी उस तरह का प्रभाव नहीं डाल पाए हैं जैसा कि वे आमतौर पर निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए डालते हैं. शॉट में टाइमिंग की कमी और प्रभावहीनता चार मैच में उनके द्वारा…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में 18 अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी है. इसमें राजेश्वर नाथ आलोक, अनिल कुमार यादव, सीमा सिंह, सुशमा नीलम सोरेंग, ज्योति झा, कामेश्वर राम, लकखी राम बासकी, हरिवंश पंडित, सुदर्शन मुर्मू, अनंत कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गर्ग, कमलेश्वर नारायण सहित अन्य लोगों के नाम हैं. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस मामले में हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी थी. जेपीएससी-वन नियुक्ति घोटाले में दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई. अग्रिम…
Ranchi. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को कांके स्थिति मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रांची के नामकुम में 19 और 20 अप्रैल को होने वाले एयर शो के लिए निमंत्रण दिया. राजधानी रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित किया जा रहा है, जो न केवल रोमांच और कौशल का प्रतीक होगा, बल्कि राज्य के नागरिकों के लिए एक अद्भुत गौरव का अवसर भी बनेगा. मुख्य कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें एयर शो की सभी गतिविधियों का…
Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के समीप एक सड़क हादसे में सोनारी खूंटाडीह निवासी कालीचरण गोप की मौत हो गयी है. जबकि एक युवक रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रिम्स रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कालीचरण गोप एवं रोहन सार्वजनिक अखाड़ा समिति खूंटाडीह, सोनारी का सक्रिय सदस्य था. विसर्जन के सिलसिले में मोटरसाइकिल से साकची की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया.स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने कालीचरण गोप को मृत घोषित कर दिया और रोहन को रिम्स ले जाया…
