Author: News Desk

Srilanka. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका के लिए ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया. श्रीलंका का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी शुरुआत फरवरी 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने की थी. इससे पहले ये पुरस्कार मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम और दिवंगत फलस्तीनी नेता यासिर अराफात को प्रदान किया जा चुका है. मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह 1.4 अरब भारतीयों के लिए…

Read More

Jamshedpur.आर्मी जवान के साथ मारपीट कर जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. जोनल आईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी के निर्देश पर जमशेदपुर एसएसपी कार्रवाई की है. इस मामले में जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, उसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास, सब इंस्पेक्टर दीपक महतो, तपेश्वर बैठा, शैलेंद्र नायक, कुमार सुमित, मंटू कुमार के अलावा दो आरक्षी शैलेश कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं. दरअसल बीते 14 मार्च को जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रंग लगाने को लेकर कपाली थाना प्रभारी के साथ…

Read More

Ghatsila. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 पर सड़क हादसा सामने आया है. घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की है. यहां एक स्कॉर्पियो पलट गई. स्कॉर्पियो पर सवार चार युवक बाल-बाल बच गए. धालभूमगढ़ थाना की पुलिस चारों युवकों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंची. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया. घटना के संबंध में युवकों ने बताया कि जमशेदपुर के पीपला गांव से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जा रहे थे. अचानक सड़क पर बाइक आ गई. उसको बचाने के क्रम में गाड़ी पलट…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 की चुनावी बॉण्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को मिले 16,518 करोड़ रुपये जब्त करने का निर्देश देने संबंधी याचिकाओं को खारिज करने के फैसले पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने उच्चतम न्यायालय के दो अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ खेम सिंह भाटी द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने तब इस योजना के तहत प्राप्त धन को जब्त करने के अनुरोध संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था। पीठ ने 26 मार्च को…

Read More

Latehar. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की. इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव के ठिकाने पर छापामारी की गयी है. इस मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान घोटाले के मामले में उन्होंने कई बार आवाज उठायी. तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्रालय और उससे जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है. जमशेदपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव के ठिकाने पर कार्रवाई मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने इसे विधानसभा सभा सत्र में भी उठाया था. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय से…

Read More

Ranchi.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रांची के नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. राजधानी रांची में ये दूसरा दारोगा है जो घूस लेते गिरफ्तार हुआ है. इससे पहले कोतवाली थाने के एक सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. ताजा मामला नामकुम थाने का है. ACB ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को एक केस को मैनेज करने के नाम पर पीड़ित…

Read More

Ranchi. संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार पर विराम लगाने वाला कदम है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक न्याय और समानता के एक नये युग का द्वार खोलता है. ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक संशोधन से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियां पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और न्यायसंगत बनेंगी। उन्होंने विधेयक के लिए प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं इसका समर्थन करने वाले सभी दलों एवं सांसदों…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी, जिनकी कुल लागत लगभग 18,658 करोड़ रुपये है. एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में फैली इन चार परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 1,247 किलोमीटर की वृद्धि होगी. इन परियोजनाओं में संबलपुर-जरापदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन, झारसुगुड़ा-सासोन के बीच तीसरी और चौथी लाइन, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा के बीच पांचवी और छठी लाइन और गोंदिया-बलहारशाह मार्ग का दोहरीकरण शामिल है. सरकार के…

Read More

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन में राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की और उच्च शिक्षा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये. राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाइबासा की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह शामिल थे. दोनों कुलपतियों ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी. राज्यपाल का दिशा-निर्देश राज्यपाल…

Read More