Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बंदगांव थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, यहां कटवा मोड़ के पास पुलिस ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देख बाइक सवार तेजी से भागने लगे. पर पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों बाइक सवार को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान गोपाल बोडोन्दियार, निवासी ग्राम तोबगा, थाना अड़की, जिला खूंटी और अल्फेट होलोंग पूर्ति निवासी ग्राम कुनुनूम, थाना बंदगांव, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने पीएलएफआई का सक्रिय…

Read More

Chakardharpur. बंदगांव प्रखंड में हत्या का मामला सामना सामने आने के बाद सनसनी फैल गयी. यहां भरंडिया गांव के युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से मार डाला गया. उसकी पहचान हुडांगदा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी गागराई के पुत्र रोहित राज गागराई के रूप में की गयी है. युवक का शव बंदगांव घाटी के नीचे एनएच-75 मार्ग के किनारे मिला है. घटना मंगलवार की है. वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने शव को गुरुवार को मिला. पुलिस ने रोहित की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है. कराईकेला के थाना प्रभारी अंकित…

Read More

Medninagar. पलामू जिले से एक लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए संगठन तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य सुभाष यादव उर्फ जिबलाल यादव को बुधवार रात नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुरीगदार पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक बिहार सरकार ने यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने बताया कि बिहार के गया जिले के हड़ही गांव निवासी यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह यहां…

Read More

पटना. बिहार में अपराध की घटनाओं में कथित तौर पर वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में राज्य ‘अपराधी प्रशिक्षण का विश्वविद्यालय’ बन गया है. आईपीएस अधिकारी से नेता बने अजय कुमार ने यह भी कहा कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है. अजय कुमार पहले झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से लोकसभा सदस्य थे और बिहार के विभाजन से पहले पटना में पुलिस अधीक्षक (सिटी) के पद पर थे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘बिहार में…

Read More

Jamshedpur.. विधायक सरयू राय ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि वह छह साल पहले सत्ता में आने के बाद से राज्य में निवेशकों को लाने में विफल रही है. राय ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने शुरू में सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना ‘मंईया सम्मान योजना’ का लाभ देने का वादा किया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तें लगा दीं. जदयू विधायक ने कहा कि सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के छह साल के कार्यकाल के दौरान एक भी निवेशक झारखंड नहीं आया. उन्होंने दावा किया कि औद्योगीकरण से राज्य में रोजगार के अवसर…

Read More

Bokaro. बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेनेवाले विस्थापित युवाओं का आंदोलन गुरुवार की शाम हिंसक हो गया. शाम लगभग पांच बजे बैरिकेडिंग तोड़ कर इस्पात भवन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करने पर वहां सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया. घटना में चार विस्थापित युवा घायल हो गये. इनमें से एक की मृत्यु बीजीएच में इलाज के दौरान हो गयी. घटना के बाद BSL और CISF के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इधर इस घटना के विरोध में आजसू पार्टी ने शुक्रवार को बोकारो बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने भी…

Read More

Jamshedpur टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक 15 वर्षीय किशोर मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और ट्रैक्शन तार की चपेट में आ कर झुलस गया. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने रोकने का काफी प्रयास किया. हादसे के बाद उसे तत्काल आरपीएफ की टीम ने रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या चार में उक्त नाबालिक…

Read More

New Delhi. राज्यसभा ने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों वाले वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को बृहस्पतिवार को लंबी चर्चा के बाद 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी. इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी. इसी के साथ संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी. लोकसभा ने बुधवार देर रात करीब दो बजे इन्हें पारित किया था. उच्च सदन…

Read More

जमशेदपुर. सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर ने वैज्ञानिक एवं अभिनव अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) का 13वां स्थापना दिवस समारोह मनाया, जिसका आयोजन एसीएसआईआर-एनएमएल विज्ञान क्लब द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.पी. चट्टोपाध्याय, निदेशक, एनएएमआईटी हटिया रांची; डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल; डॉ. के.के. साहू, मुख्य वैज्ञानिक और समन्वयक, एसीएसआईआर, एनएमएल; श्री रोशन कुमार, अध्यक्ष विज्ञान क्लब, एसीएसआईआर-एनएमएल द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई. स्वागत भाषण सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने दिया. उन्होंने सीएसआईआर-एनएमएल में एसीएसआईआर की यात्रा के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य शोधकर्ताओं के लिए विश्व स्तरीय शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण…

Read More

जमशेदपुर.  श्री श्री शीतला माता मंदिर महंत बलदेव दास अखाड़ा, साकची, जमशेदपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है. यह धार्मिक आयोजन 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा. यह महोत्सव शीतला मंदिर, साकची में पिछले 40 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है. कार्यक्रम का विस्तृत विवरण: •संपूर्ण रामायण पाठ – इस महोत्सव के अंतर्गत 2 अप्रैल से 3 अप्रैल 2025 तक संपूर्ण रामायण पाठ…

Read More